वीकेंड में टेक कंपनी ने जारी किए दमदार नतीजे, Q1 में 30% बढ़ा मुनाफा, सोमवार को शेयर पर रखें नजर

Affle India Q1 Results: टेक्नोलॉजी कंपनी Affle India ने वित्त वर्ष 2025 की जून तिमाही के अपने नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी का नेट प्रॉफिट 30.8 फीसदी तक बढ़ा है.
वीकेंड में टेक कंपनी ने जारी किए दमदार नतीजे, Q1 में 30% बढ़ा मुनाफा, सोमवार को शेयर पर रखें नजर

Affle India Q1 Results: टेक्नोलॉजी कंपनी Affle India ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. आलोच्य तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 30.8 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है. इसके अलावा कंपनी के रेवेन्यू में भी लगभग 27.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक कंपनी का कामकाजी मुनाफा जून तिमाही में 34 फीसदी बढ़ गया है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर तेजी के साथ बंद हुआ था.

Affle India Q1 Results: 66.17 करोड़ रुपए से बढ़कर 86.59 करोड़ रुपए हुआ कंपनी का नेट प्रॉफिट

Affle India की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 86.59 करोड़ रुपए हुआ है. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 66.17 करोड़ रुपए था. कंपनी का ऑपरेशन्स से रेवेन्यू सालाना आधार पर 406.6 करोड़ रुपए से बढ़कर 519.5 करोड़ रुपए हो गया है. टेक्नोलॉजी कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्जिन 15.9 फीसदी सपाट रहा है. कंपनी के मुताबिक ये ग्रोथ भारत और इंटरनेशनल मार्केट दोनों में हुई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Affle India Q1 Results: 78.1 करोड़ रुपए से बढ़कर 104.7 करोड़ रुपए हुआ कामकाजी मुनाफा

Affle India द्वारा शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का कामकाजी मुनाफा सालाना आधार पर 78.1 करोड़ रुपए से बढ़कर 104.7 करोड़ रुपए हो गया है. वहीं, कामकाजी मुनाफे का मार्जिन सालाना आधार पर 93 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 20.1 फीसदी हो गया है. कंपनी ने बयान में कहा है कि कॉस्ट पर कनवर्टेड यूजर (CCPU) बिजनेस से सबसे अधिक 517.7 करोड़ रुपए रेवेन्यू आया है. इसमें 37 फीसदी का उछाल आया है.

Affle India Q1 Results: तेजी के साथ बंद हुआ कंपनी का शेयर, सालभर में दिया 33 फीसदी रिटर्न

शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान Affle India का शेयर 1.16 फीसदी या 17 अंकों के उछाल के साथ 1481.75 रुपए पर बंद हुआ. NSE पर कंपनी का शेयर 1.02 फीसदी या 14.90 अंकों के साथ 1,479.25 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का 52 वीक हाई 1546.95 रुपए और 52 वीक लो 988.15 रुपए है. पिछले छह महीनों में कंपनी के शेयर ने 23.79 फीसदी और एक साल में 33.34 फीसदी रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केट कैप 21.41 हजार करोड़ रुपए है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6