घाटे में चल रही Realty कंपनी ने चखा मुनाफे का स्वाद, निवेशकों को दी डिविडेंड की सौगात, नतीजों के बाद शेयर में तेजी

रियल्टी कंपनी आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट ने जनवरी से मार्च तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है. कंपनी घाटे से मुनाफे में आ गई है. नतीजों के बाद शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई है.
घाटे में चल रही Realty कंपनी ने चखा मुनाफे का स्वाद, निवेशकों को दी डिविडेंड की सौगात, नतीजों के बाद शेयर में तेजी

Aditya Birla Real Estate Results

आदित्य बिड़ला ग्रुप की रियल्टी कंपनी आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट ने अपने तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है. 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी घाटे से मुनाफे में आ गई है. इसका मुख्य कारण टैक्स देनदारियों में कमी का बड़ा हाथ रह है. मुनाफे में आने की खुशी में कंपनी ने 25 फीसदी के डिविडेंड का ऐलान किया है. बुधवार को कारोबारी सत्र में आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट के शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है. पिछले पांच कारोबारी सत्र में आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट का शेयर 1.47% चढ़ा है.

2.50 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी के बोर्ड ने 10 रुपए की फेसवैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 2.50 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी के AGM में इसकी मंजूरी ली जाएगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

5.39 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट

  • पिछले साल कंपनी ने 20 फीसदी का डिविडेंड दिया है. इस लिहाज से इस बार डिविडेंड में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है.
  • 31 मार्च 2026 को खत्म हुई चौथी तिमाही में कंपनी ने 5.39 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 135.20 करोड़ रुपए का भारी नेट लॉस हुआ था.
  • वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट लॉस कम होकर 114.82 करोड़ रुपए रह गया है, जो वित्त वर्ष 2025 में 157.44 करोड़ रुपए रहा था.
  • कंपनी ने अपने डेफर्ड टैक्स बैलेंस का अनुमान बदला है. इससे कंपनी ने 123.76 करोड़ रुपए की नेट डेफर्ड टैक्स लायबिलिटी को रिवर्स किया. टैक्स एक्सपेंस कम हुआ और मुनाफे में सुधार आया.

आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट के Q4 नतीजे

डीटेल्सQ4 FY26 (31 मार्च 2026)Q4 FY25 (31 मार्च 2025)
कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट/(लॉस)5.39 करोड़ रुपये का मुनाफा(135.20) करोड़ रुपये का घाटा
कुल बिक्री (डिस्कंटिन्यूड ऑपरेशंस सहित)887.40 करोड़ रुपये1,158.05 करोड़ रुपये
कंटिन्यूइंग ऑपरेशंस की कुल आय98.19 करोड़ रुपये407.78 करोड़ रुपये
नेट प्रॉफिट मार्जिन (एक्सेप्शनल आइटम के बाद)0.60%-11.52%

887.40 करोड़ रुपए की कुल बिक्री

वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री 887.40 करोड़ रुपए रही है. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में में यह 1158.05 करोड़ रुपए रही थी.

कुल बिक्री 3466.31 करोड़ रुपए

  • वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी के वर्तमान चल रहे बिजनेस से टोटल इनकम 98.19 करोड़ रुपए रही है, जबकि वित्त वर्ष 2026 में यह 407.78 करोड़ रुपए रही थी.
  • पूरे वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी की कुल बिक्री 3,466.31 करोड़ रुपए दर्ज की गई है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 4,392.14 करोड़ रुपए था.
  • वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्जिन 0.60 फीसदी दर्ज किया गया है, जो वित्त वर्ष 2025 में -11.52 फीसदी था. वहीं, ऑपरेटिंग मार्जिन -13.60% रहा है.

FY26 और डिविडेंड के आंकड़े

डीटेल्स

वित्त वर्ष 2026 (FY26)वित्त वर्ष 2025 (FY25)
पूरे साल का कंसोलिडेटेड नेट लॉस(114.82) करोड़ रुपये(157.44) करोड़ रुपये
पूरे साल की कुल बिक्री (कुल सेल्स)3,466.31 करोड़ रुपये4,392.14 करोड़ रुपये
डिविडेंड प्रतिशत (Face Value - ₹10)25% (₹2.50 प्रति शेयर)20% (₹2 प्रति शेयर)
ऑपरेटिंग मार्जिन-8.37%-1.20%

Zee Business Live TV यहां पर देखें

शेयर में दमदार तेजी

नतीजों की घोषणा के बाद बुधवार को कारोबारी सत्र में BSE पर 4.58% या 67.85 अंक चढ़कर 1550 रुपए पर बंद हुआ. NSE पर 4.63% या 68.60 अंक मजबूत होकर 1,551 पर बंद हुआ है. कंपनी के शेयर का 52 वीक हाई 2,537.90 रुपए और 52 वीक लो 1,080.10 रुपए है. रियल्टी कंपनी का शेयर इस साल की शुरुआत से अभी तक 7.71% तक टूट चुका है. पिछले 6 महीने में 14.31% और सालभर में 17.28% तक कमजोर हुआ है.