&format=webp&quality=medium)
इस कंपनी के स्टॉक पर रखें नजर, कंपनी ने सब्सिडियरी में बढ़ाया स्टेक (फोटो - AI/ChatGPT)
बिड़ला ग्रुप और रिटेल सेक्टर की कंपनी आदित्य बिड़ला फैशन ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने एक अपैरल ब्रांड में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को फाइलिंग के तहत इसकी जानकारी दी गई है. कंपनी ने जानकारी दी कि कंपनी ने अपने प्रीमियम एथनिक वियर ब्रांड Tasva के बिजनेस में हिस्सेदारी बढ़ाने का फैसला किया है. इस खबर का असर स्टॉक पर देखने को मिल सकता है.
ऐसे में निवेशक आदित्य बिड़ला फैशन के शेयर पर नजर रख सकते हैं. हालांकि ये शेयर गुरुवार को 3.29% की तेजी (12.06 PM) के साथ 64.66 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है. ये शेयर आने वाले समय में और एक्शन दिखा सकता है.
आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल ने अपने प्रीमियम एथनिक वियर ब्रांड Tasva के बिजनेस में हिस्सेदारी बढ़ाने का फैसला किया है. कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि उसने Indivinity Clothing Retail Pvt Ltd (ICRPL) में अतिरिक्त निवेश किया है.

कंपनी ने राइट्स इश्यू के जरिए ICRPL के 3.65 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे हैं. इसके लिए करीब ₹175 करोड़ का निवेश किया गया है. इस निवेश के बाद आदित्य बिड़ला फैशन की ICRPL में हिस्सेदारी 85.54% से बढ़कर 89.29% हो गई है.
ये भी पढ़ें: मोतीलाल ने टेक्निकल पिक के तौर पर चुने Coforge और Manappuram Finance, शॉर्ट टर्म निवेशक नोट करें टारगेट
ICRPL प्रीमियम एथनिक वियर ब्रांड “Tasva” का संचालन करती है. यह ब्रांड खासतौर पर पुरुषों के ओकेशन वियर और सेरेमोनियल मेन्सवियर सेगमेंट पर फोकस करता है.
भारतीय शादी और फेस्टिव सीजन मार्केट में प्रीमियम एथनिक वियर की मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में Tasva को आदित्य बिड़ला फैशन के लिए एक बड़े ग्रोथ अवसर के तौर पर देखा जा रहा है.
Tasva ब्रांड को खासतौर पर मॉडर्न और प्रीमियम एथनिक फैशन कैटेगरी में मजबूत पहचान बनाने के लिए तैयार किया गया है. कंपनी का फोकस शादी, रिसेप्शन, फेस्टिव और पारंपरिक आयोजनों के लिए प्रीमियम मेंसवियर उपलब्ध कराने पर है.
ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 500 अंक उछला-निफ्टी 150 अंक चढ़कर 23,800 के पार- Grasim, BEL, Indigo टॉप गेनर्स
कंपनी के मुताबिक FY25 में ICRPL का कारोबार बढ़कर ₹144.24 करोड़ पहुंच गया, जबकि FY24 में यह ₹100.06 करोड़ था. यानी कंपनी ने एक साल में मजबूत ग्रोथ दर्ज की है.
लगातार बढ़ते कारोबार और ब्रांड एक्सपेंशन को देखते हुए आदित्य बिड़ला फैशन ने अतिरिक्त फंडिंग का फैसला किया है. कंपनी का कहना है कि यह निवेश Tasva ब्रांड के बिजनेस ऑपरेशंस और भविष्य की ग्रोथ को सपोर्ट करेगा.
| Duration | Change (%) |
| 1 हफ्ता | 1.64 |
| 1 महीना | 0.09 |
| 1 साल | -28.23 |
| 3 साल | 1.16 |
| 5 साल | 2.43 |
| 10 साल | 29.77 |
हाल के सालों में भारतीय फैशन इंडस्ट्री में प्रीमियम एथनिक वियर सेगमेंट तेजी से बढ़ा है. खासतौर पर युवा ग्राहकों के बीच डिजाइनर और मॉडर्न ट्रेडिशनल आउटफिट्स की मांग बढ़ी है.
आदित्य बिड़ला फैशन पहले से ही कई बड़े फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड्स के जरिए मार्केट में मजबूत मौजूदगी रखती है. अब Tasva में हिस्सेदारी बढ़ाना कंपनी की प्रीमियम एथनिक वियर कैटेगरी में पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 Aditya Birla Fashion ने किस कंपनी में निवेश बढ़ाया है?
कंपनी ने Indivinity Clothing Retail Pvt Ltd (ICRPL) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है.
Q2 Tasva ब्रांड क्या है?
Tasva एक प्रीमियम एथनिक वियर ब्रांड है, जो खासतौर पर पुरुषों के Occasion और Ceremonial Wear सेगमेंट पर फोकस करता है.
Q3 कंपनी ने कितना निवेश किया है?
Aditya Birla Fashion ने करीब ₹175 करोड़ का निवेश किया है.
Q4 निवेश के बाद कंपनी की हिस्सेदारी कितनी हो गई?
निवेश के बाद कंपनी की हिस्सेदारी 85.54% से बढ़कर 89.29% हो गई है.
Q5 ICRPL का कारोबार कितना है?
FY25 में ICRPL का कारोबार बढ़कर ₹144.24 करोड़ पहुंच गया, जो FY24 में ₹100.06 करोड़ था.