Adani Group की मुसीबतें बढ़ीं, SEBI ने रेटिंग एजेंसियों से मांगी डीटेल

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने अदानी ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर रेटिंग एजेंसी से जानकारी मांगी है. इसके तहत लोकल लोन और सिक्योरिटीज की रेटिंग पर डीटेल मांगी है. क्योंकि भारी गिरावट से अदानी स्टॉक्स में लिक्विडिटी और कर्ज भुगतान पर असर डाल सकता है. 
Adani Group की मुसीबतें बढ़ीं, SEBI ने रेटिंग एजेंसियों से मांगी डीटेल

Adani Group: अदानी ग्रुप की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही. ग्रुप से जुड़ी लगातार आ रही लगातार निगेटिव खबरों के बीच अब एक और खबर आ गई है. दरअसल मार्केट रेगुलेटर सेबी ने ग्रुप कंपनियों पर रेटिंग को लेकर रेटिंग एजेंसियों से जानकारी मांगी है. इस खबरे के चलते ज्यादातर अदानी ग्रुप शेयरों में गिरावट देखने को मिल रहा है. अदानी एंटरप्राइसेज का शेयर करीब 7% नीचे फिसल गया है.

रेटिंग एजेंसियों से मांगी डीटेल

Add Zee Business as a Preferred Source

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने अदानी ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर रेटिंग एजेंसी से जानकारी मांगी है. इसके तहत लोकल लोन और सिक्योरिटीज की रेटिंग पर डीटेल मांगी है. क्योंकि भारी गिरावट से अदानी स्टॉक्स में लिक्विडिटी और कर्ज भुगतान पर असर डाल सकता है.

SEBI की नजर में घरेलू रेटिंग एजेंसियां

रेटिंग एजेंसियों से डीटेल मांगने की बड़ी वजह कंपनियों पर रेटिंग में कोई बदलाव न होना माना जा रहा है. क्योंकि ग्रुप शेयरों में इतनी बड़ी गिरावट के बावजूद भी भारत की कोई भी रेटिंग एजेंसी ने रेटिंग या आउटलुक में बदलाव नहीं किए हैं. शेयर प्राइस में अचानक में आई बड़ी गिरावट एक मटेरियल इवेंट होता है, जिसे रेटिंग एजेंसी फैक्टर करती हैं. लेकिन इसके ठीक उलट घरेलू रेटिंग एजेंसियों ने कंपनियों पर रेटिंग में कोई बदलाव नहीं किए.

अदानी स्टॉक्स में गिरावट

कंपनी शेयर में गिरावट
Adani Total 76.5%
Adani Green 69.8%
Adani Transmission 68%
Adani Enterprises 53%
Adani Power 40.8%
Ambuja 33%
NDTV 26.2%
Adani Port 26%
Adani Wilmar 22.5%
ACC 22.5%

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6