&format=webp&quality=medium)
Diwali 2022: पिछले तीन दिनों से सोना और चांदी में तेजी देखी जा रही है. ग्लोबल इकोनॉमी इस समय महंगाई और मंदी से परेशान है. ऐनालिस्ट्स का मानना है कि फिलहाल सोना-चांदी पर दबाव जरूर है, लेकिन अगले साल इसमें अच्छी तेजी दिखाई देगी. महंगाई के कारण यह निवेश का सुरक्षित विकल्प भी है. Kedia Commodity के डायरेक्टर अजय केडिया सोना और चांदी को लेकर काफी बुलिश हैं. उनका मानना है कि अगली दिवाली तक चांदी 52 फीसदी का रिटर्न दे सकती है. सोना 11 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है.
अजय केडिया ने कहा कि ग्रीन टेक्नोलॉजी में चांदी की जरूरत होती है. हाल ही में 5G लॉन्च किया गया है. टेलीकॉम कंपनियां 5जी टेक्नोलॉजी इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर अग्रेसिव हैं. इसके अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सेगमेंट से भी चांदी की बंपर मांग आ रही है. इसके कारण आने वाले दिनों में चांदी में बड़ी तेजी आएगी. इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी बनाने में चांदी की जरूरत होती है. हर इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने में 25-50 ग्राम चांदी की जरूरत होती है.
डिजिटल गोल्ड की तरह डिजिटल सिल्वर को लेकर क्रेज बढ़ रहा है. इसके अलावा SEBI भी सिल्वर ETF को तेजी से मंजूरी दे रहा है. सिल्वर की डिमांड इंडस्ट्रियल है. आर्थिक गतिविधियों के ट्रैक पर आने से इंडस्ट्रियल डिमांड भी बढ़ेगी. इससे चांदी की कीमत को सपोर्ट मिलेगा.
इस साल ग्लोबल सिल्वर डिमांड 1.10 बिलियन आउंस रहने की उम्मीद है, जबकि सप्लाई 1.03 बिलियन आउंस रहने की संभावना जताई जा रही है. डिमांड ज्यादा रहने के कारण कीमत को सपोर्ट मिलेगा और इसमें उछाल आएगा.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल सिल्वर की डिमांड पिछले साल के मुकाबले तीन गुना बढ़कर 8200 टन रह सकता है. पहले सात महीने में आयात 5100 टन रहा जो समान अवधि में पिछले साल महज 110 टन रहा था. इससे कीमत को सपोर्ट मिलेगा.
अजय केडिया ने कहा कि 5जी टेक्नोलॉजी के कारण सिल्वर की मांग में बंपर तेजी आएगी. 2025 तक 5जी के कारण सिल्वर की मांग 16 मिलियन आउंस पर पहुंच सकती है. अभी 5जी आधारित सिल्वर की मांग 7.5 मिलियन आउंस है. टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि 5जी टेक्नोलॉजी में सिल्वर बहुत ही महत्वपूर्ण कंपोनेंट होगा.
एक्सपर्ट ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों में सुधार के कारण चांदी की मांग में तेजी आएगी. इसके अलावा मंदी की आहट बढ़ गई है. महंगाई चरम पर है. ऐसे में हेजिंग के लिए सोना और चांदी की मांग बढ़ेगी. अगले साल तक सोना 56000 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर तक पहुंच सकता है. 50500 रुपए के स्तर पर एंट्री की सलाह होगी. चांदी 85000 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच सकती है. 56000 रुपए के स्तर पर खरीद की सलाह होगी.