&format=webp&quality=medium)
सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है. यानी अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो आपको पहले से कम भाव पर सोना और चांदी मिल रहा है. सोमवार को सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 50,612 रुपए हो गया है. जो पिछले कारोबारी सत्र से करीब 150 रुपए सस्ता. वहीं चांदी भी करीब 800 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ता होकर 57,305 रुपए पर आ गई है. HDFC सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी.
इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में भी हल्की कमजोरी है. कॉमैक्स पर भाव 1640 डॉलर प्रति ऑन्स के पास ट्रेड कर रहा है. वहीं चांदी भी 19 डॉलर के पास पहुंच गई है. दरअसल, बुलियन मार्केट में यह कमजोरी अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मीटिंग को लेकर है, जिसमें एक और बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका है. US फेड की मीटिंग 1 से 2 नवंबर के दौरान होगी. हालांकि, डॉलर इंडेक्स सपाट कारोबार कर रहा है.
HDFC सिक्योरिटीज के रिसर्च एनलिस्ट दिलीप परमार के मुताबिक सोने की कीमतों में बिकवाली का ट्रेंड है. यह दशक के सबसे लंबी मंथली गिरावट के दौर में है. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने और डॉलर इंडेक्स के बढ़ने से सोने के हाजिर भाव का आउटलुक कमजोर नजर आ रहा है.
करेंसी मार्केट की बात करें तो आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में 15 पैसे की शुरुआती मजबूती देखने को मिली. इसके वजह कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट और घरेलू बाजार में तेजी है.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के फॉरेक्स और बुलियन एनलिस्ट गौरांग सोमैया के मुताबिक इस हफ्ते में कई अहम इवेंट हैं, जिससे रुपए की चाल में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. इसमें US फेड की मीटिंग, यूरो जोन की महंगाई आंकड़े समेत अन्य शामिल हैं. उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए 82.20 से 82.80 के दायरे में रह सकता है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें