Gold Price Today: फिर चढ़ गए सोने के दाम, 10 ग्राम गोल्ड के रेट के हिसाब से चेक कर लें कितना पड़ेगा भाव

Gold Price Today: वायदा बाजार में सोना जहां 54,400 के ऊपर चल रहा है, वहीं, सर्राफा बाजार में यह महंगा हुआ है. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 231 रुपये बढ़कर 54,652 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था.
Gold Price Today: फिर चढ़ गए सोने के दाम, 10 ग्राम गोल्ड के रेट के हिसाब से चेक कर लें कितना पड़ेगा भाव

Gold-Silver Price Today: गोल्ड-सिल्वर के दाम इस हफ्ते फिर तेजी देख रहे हैं, वायदा बाजार में सोना जहां 54,400 के ऊपर चल रहा है, वहीं, सर्राफा बाजार में यह महंगा हुआ है. अगर सर्राफा बाजार की कीमतें देखें तो मजबूत वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 231 रुपये बढ़कर 54,652 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था. चांदी की कीमत भी 784 रुपये की तेजी के साथ 68,255 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी.

IBJA के रेट

अब देख लेते हैं कि गोल्ड के अलग-अलग कैरेट में और सिल्वर के रेट IBJA (India Bullion And Jewellers Associaton Ltd.) पर क्या चल रहे हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Gold Jewellery Retail Selling Rate

- Fine Gold (999)- 5,425
- 22 KT- 5,295
- 20 KT- 4,828
- 18 KT- 4,394
- 14 KT- 3,499
- Silver (999)- 66,898

(गोल्ड के ये रेट प्रति ग्राम पर हैं और इनमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जोड़ा गया है.)

IBJA के कल के क्लोजिंग रेट

- 999- 54,248 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 995- 54,031
- 916- 49,691
- 750- 40,686
- 585- 31,735
- Silver- 66,898

(गोल्ड के ये रेट प्रति 10 ग्राम पर हैं और इनमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जोड़ा गया है.)

वायदा बाजार में क्या चल रही हैं कीमतें

अगर वायदा बाजार की बात करें तो आज सुबह 10:24 बजे गोल्ड फ्यूचर 148 रुपये या 0.27% की तेजी के साथ 54,408 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था. गोल्ड का एवरेज प्राइस 54,401 रुपये प्रति यूनिट पर था. कल क्लोजिंग 54,260 रुपये पर हुई थी. इस दौरान सिल्वर फ्यूचर 67,525 रुपये के लेवल पर चल रहा था. इसमें 13 रुपये या 0.02% की तेजी आई थी. एवरेज प्राइस 67,576.33 रुपये प्रति यूनिट पर दर्ज हुआ. क्लोजिंग 67,512 रुपये पर हुई थी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड की कीमत 2.50 डॉलर या 0.14% की गिरावट के साथ 1,797.70 डॉलर प्रति औंस पर था. सिल्वर 0.129 डॉलर या 0.55% के नुकसान के साथ 23.199 डॉलर पर था.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6