Dhanteras 2022: बीते हफ्ते सोने में आया 366 रुपए का उछाल, जानिए धनतेरस पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट

Dhanteras 2022 Gold Investment: धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. बीते हफ्ते सोने में 366 रुपए का उछाल आया. जानिए आज 24 कैरेट गोल्ड का क्या भाव है.
Dhanteras 2022: बीते हफ्ते सोने में आया 366 रुपए का उछाल, जानिए धनतेरस पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold rate Dhanteras 2022: धनतेरस का त्योहार है और इस अवसर पर सोना और चांदी में शुभ खरीदारी की जाती है. दो दिनों से सोना और चांदी के भाव में तेजी देखी जा रही है. डोमेस्टिक मार्केट में बीते हफ्ते सोना 50626 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ. साप्ताहिक आधार पर इसमें 366 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई. चांदी 57613 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई. साप्ताहिक आधार पर इसमें 2387 रुपए प्रति किलोग्राम का उछाल आया. IIFL Securities के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने कहा कि महंगाई में कमी नहीं आने के कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व अब इंट्रेस्ट रेट को लेकर कम अग्रेसिव रुख पर विचार कर रहा है. इससे सोना और चांदी को सपोर्ट मिलेगा और इसकी कीमत में तेजी आएगी.

इंटरनेशनल मार्केट में सोने में बंपर उछाल

Add Zee Business as a Preferred Source

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को सैन फ्रांसिस्को फेडरल रिजर्व की प्रेसिडेंट मैरी डेली ने कहा कि अग्रेसिव रुख के कारण इकोनॉमी को नुकसान हो रहा है. अब इंटरेस्ट रेट बढ़ाने की रफ्तार पर गौर करने की जरूरत है. बाजार का मानना है कि नवंबर में फेडरल रिजर्व 75 बेसिस प्वाइंट्स और दिसंबर में 50 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी करेगा. मैरी के बयान के बाद शुक्रवार को इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 31 डॉलर के उछाल के साथ 1657 डॉलर प्रति आउंस और चांदी 0.82 डॉलर के उछाल के साथ 19.42 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर बंद हुई.

24 कैरेट गोल्ड का भाव

IBJA यानी इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड का भाव 5006 रुपए प्रति ग्राम है. 22 कैरेट का भाव 4886 रुपए, 20 कैरेट का भाव 4456 रुपए, 18 कैरेट का भाव 4055 रुपए और 14 कैरेट का भाव 3229 रुपए प्रति ग्राम है. इसी तह 999 प्योरिटी वाले सोने का भाव 50062 रुपए प्रति दस ग्राम, 995 प्योरिटी वाले का रेट 49862 रुपए, 916 प्योरिटी वाले का रेट 45857 रुपए, 750 प्योरिटी वाले का रेट 37547 रुपए और 585 प्योरिटी वाले का रेट 29286 रुपए प्रति दस ग्राम है. 999 प्योरिटी वाली चांदी का भाव 55555 रुपए प्रति किलोग्राम है.

अभी भी गोल्ड को लेकर रुख कमजोर

जब तक फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट को लेकर अग्रेसिव रहेगा, तब तक डॉलर और बॉन्ड की मजबूती के कारण सोना और चांदी पर दबाव रहेगा. 10 साल का अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 4.2 फीसदी के पार कर चुका है जो 2008 के बाद का उच्चतम स्तर है. फेड के रुख को लेकर असमंजस की स्थिति है जिसके कारण बुलियन्स को लेकर सेंटिमेंट कमजोर है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6