Gold Price Today: दीवाली से पहले लगातार उतार-चढ़ाव देख रहा सोना, आज 10 ग्राम गोल्ड की ये है कीमत

मंदी के आसार के बावजूद पिछले सेशन में यूएस स्टॉक एक्सचेंज पर बढ़िया रैली दिखी है, जिसके चलते सोने-चांदी की चमक कम हुई है. इस फेस्टिव सीजन में डिमांड तेज हुई है, ऐसे में गिरावट के बावजूद गोल्ड 51,000 के आसपास होल्ड किए हुए है.
Gold Price Today: दीवाली से पहले लगातार उतार-चढ़ाव देख रहा सोना, आज 10 ग्राम गोल्ड की ये है कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड और सिल्वर मेटल्स में गिरावट के बीच घरेलू बाजार भी तेज उतार-चढ़ाव देख रहे हैं. सोना 50,900 के रेंज में बना हुआ है. मंदी के आसार के बावजूद पिछले सेशन में यूएस स्टॉक एक्सचेंज पर बढ़िया रैली दिखी है, जिसके चलते सोने-चांदी की चमक कम हुई है. इस फेस्टिव सीजन में डिमांड तेज हुई है, ऐसे में गिरावट के बावजूद गोल्ड 51,000 के आसपास होल्ड किए हुए है. आज शुक्रवार, 14 अक्टूबर, 2022 की सुबह 10.20 के आसपास मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज पर जहां गोल्ड हरे निशान में था. वहीं, थोड़ी देर में यह हल्की गिरावट लेकर नीचे आ गया.

सुबह 10.59 पर गोल्ड 23 रुपये की गिरावट के साथ 50,861 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था. इसका एवरेज प्राइस 50,845.80 रुपये प्रति यूनिट पर चल रहा था. पिछले सेशन में यह 50,884 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था. सिल्वर फ्यूचर की बात करें तो यह तेजी पर था. इसमें 171 रुपये की तेजी आई थी और यह 57,311 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था. इसका एवरेज प्राइस 57,288 रुपये के स्तर पर था. पिछली क्लोजिंग 57,140 रुपये पर हुई थी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूएस गोल्ड 0.50 डॉलर या 0.03% की मामूली गिरावट लेकर 1677 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था. सिल्वर फ्यूचर 0.02 डॉलर या 0.11% की गिरावट लेकर 18.918 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था.

Add Zee Business as a Preferred Source

अब देख लेते हैं कि गोल्ड के अलग-अलग कैरेट में और सिल्वर के रेट IBJA (India Bullion And Jewellers Associaton Ltd.) पर क्या चल रहे हैं.

Gold Jewellery Retail Selling Rate

- Fine Gold (999)- 5,087
- 22 KT- 4,965
- 20 KT- 4,527
- 18 KT- 4,120
- 14 KT- 3,281
- Silver (999)- 57,086

(गोल्ड के ये रेट प्रति ग्राम पर हैं और इनमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जोड़ा गया है.)

IBJA के कल के क्लोजिंग रेट

- 999- 50,869 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 995- 50,665
- 916- 46,596
- 750- 38,152
- 585- 29,758
- Silver- 57,086

(गोल्ड के ये रेट प्रति 10 ग्राम पर हैं और इनमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जोड़ा गया है.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6