Gold Price Today: क्या सस्ता हुआ है सोना? कितने गिरे दाम? जानें क्या चल रहा है 22kt Gold का बाजार भाव

Gold-Silver Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना पिछले सत्र में गिरावट पर रहा है. सोना करीब 15 डॉलर गिरकर 1790 डॉलर के पास था तो चांदी साढ़े तेइस डॉलर पर सपाट दर्ज हुई थी. घरेलू सर्राफा बाजार में भी इसने नुकसान देखा है.
Gold Price Today: क्या सस्ता हुआ है सोना? कितने गिरे दाम? जानें क्या चल रहा है 22kt Gold का बाजार भाव

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना पिछले सत्र में गिरावट पर रहा है. सोना करीब 15 डॉलर गिरकर 1790 डॉलर के पास था तो चांदी साढ़े तेइस डॉलर पर सपाट दर्ज हुई थी. घरेलू सर्राफा बाजार में भी इसने नुकसान देखा है. लेकिन फिलहाल इसकी कीमत 54,000 रुपये से ऊपर ही चल रही है. सोमवार को वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 109 रुपये घटकर 54,461 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. आज मंगलवार, 13 दिसंबर को वायदा बाजार में इसमें बहुत मामूली तेजी आई है.

अब देख लेते हैं कि गोल्ड के अलग-अलग कैरेट में और सिल्वर के रेट IBJA (India Bullion And Jewellers Associaton Ltd.) पर क्या चल रहे हैं.

Gold Jewellery Retail Selling Rate

Add Zee Business as a Preferred Source

- Fine Gold (999)- 5,391
- 22 KT- 5,261
- 20 KT- 4,798
- 18 KT- 4,366
- 14 KT- 3,477
- Silver (999)- 67,022

(गोल्ड के ये रेट प्रति ग्राम पर हैं और इनमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जोड़ा गया है.)

IBJA के कल के क्लोजिंग रेट

- 999- 53,908 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 995- 53,693
- 916- 49,379
- 750- 40,431
- 585- 31,536
- Silver- 67,022

(गोल्ड के ये रेट प्रति 10 ग्राम पर हैं और इनमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जोड़ा गया है.)

वहीं, आज वायदा बाजार में सुबह 10:30 बजे के आसपास गोल्ड फ्यूचर 31 रुपये या 0.06% की मामूली बढ़त के साथ 54,163 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करा रहा था. इसका एवरेज प्राइस 54,164 रुपये प्रति यूनिट पर दर्ज हुआ. पिछले सेशन में यह 54,132 रुपये पर बंद हुआ था. इस दौरान सिल्वर फ्यूचर 68,124 रुपये के स्तर पर था. इसमें 338 रुपये या 0.5% की तेजी आई थी. एवरेज प्राइस 68,079 रुपये पर था. पिछले सत्र में क्लोजिंग 67,786 रुपये पर हुई थी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड 18.40 डॉलर या 1.02% की बड़ी गिरावट लेकर 1,792 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था. सिल्वर का प्राइस 0.314 डॉलर या 1.32% के नुकसान के साथ 23.403 डॉलर प्रति औंस पर था.

दरअसल, निवेशकों को इस सप्ताह फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय का इंतजार है. इसके साथ ही उन्हें अमेरिकी इंफ्लेशन के आंकड़ों का भी इंतजार है. डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है. तो ये देखना होगा कि डेटा आने के बाद सोना क्या रुख दिखाता है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6