&format=webp&quality=medium)
Gold-Silver Price Today: पिछले कुछ हफ्तों से लगातार तेजी देख रहा गोल्ड गिरावट पर आ गया है. त्योहारों का सीजन चल रहा है, ऐसे में आम ग्राहकों को इससे थोड़ी राहत मिल सकती है. करवाचौथ के पहले गोल्ड-सिल्वर सस्ते होते दिख रहे हैं. आज सुबह 10:15 बजे मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड फ्यूचर 218 रुपये या 0.43% की गिरावट लेकर 50,805 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया था. इसका एवरेज प्राइस 50,844.71 रुपये पर था और लास्ट क्लोजिंग 51,023 पर हुई थी. इस दौरान सिल्वर फ्यूचर बड़ी गिरावट देख रहा था. इसमें 745 रुपये या 1.26% की गिरावट दर्ज हुई थी और इसकी कीमत 58,357 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज हुई. एवरेज प्राइस 58,573.68 रुपये था और क्लोजिंग 59,102 रुपये पर हुई थी.
ग्लोबल बाजार में भी बुलियंस गिरावट देख रहे थे. यूएस गोल्ड 34.10 डॉलर या 1.99% की बड़ी गिरावट लेकर 1675.20 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था. वहीं, सिल्वर 0.64 डॉलर या 3.16% के बडे नुकसान के साथ 19.615 के स्तर पर आ गया था.
सर्राफा बाजार में फिलहाल गोल्ड के अलग-अलग कैरेट में और सिल्वर के रेट IBJA (India Bullion And Jewellers Associaton Ltd.) पर क्या चल रहे है, देख लेते हैं-
- Fine Gold (999)- 5,112
- 22 KT- 4,989
- 20 KT- 4,550
- 18 KT- 4,141
- 14 KT- 3,297
- Silver (999)- 58,949
IBJA के कल के क्लोजिंग रेट
- 999- 51,120 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 995- 50,915
- 916- 46,826
- 750- 38,340
- 585- 29,905
- Silver- 58,949
सर्राफा बाजार में भी दर्ज हुई गिरावट
सोमवार को सर्राफा बाजार में भी मेटल्स में गिरावट देखी गई. अंतराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 543 रुपये गिरकर 51,625 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इससे पिछले कारोबार सत्र में सोना 52,168 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इसके अलावा चांदी 2,121 रुपये की भारी गिरावट लेकर 59,725 प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पहले 61,846 प्रति किलो पर थी.