&format=webp&quality=medium)
फेस्टिव सीजन के बीच देश में गोल्ड-सिल्वर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना लगभग 1,000 रुपये ऊपर चढ़ गया. चांदी सीधे 3,700 रुपये से ज्यादा महंगी हो गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना मंगलवार को 980 रुपये उछलकर 51,718 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इससे पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु का भाव 50,738 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. सोने की तरह चांदी भी 3,790 रुपये की जोरदार तेजी के साथ 61,997 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी. पिछले दिन के कारोबार में यह 58,207 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,710 डॉलर प्रति औंस पर रहा. चांदी भी बढ़त के साथ 20.99 रुपये डॉलर प्रति औंस पर थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘अमेरिकी प्रतिभूतियों के प्रतिफल और डॉलर सूचकांक के लगातार नीचे आने से जिंस बाजार (कॉमेक्स) में सोने में तेजी रही.’
अगर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट की बात करें तो यहां सोना 835 रुपये का उछाल दर्ज किया. 1.66% की उछाल के साथ दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट का गोल्ड 51,000 रुपये पर बंद हुआ. इसकी पिछली क्लोजिंग 50,165 रुपये पर थी. वहीं, दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट का सिल्वर 510 रुपये या 0.84% की तेजी लेकर 61,421 रुपये के लेवल पर बंद हुआ. पिछले सेशन में यह 60,911 रुपये पर क्लोज हुआ था.
दोपहर में मजबूत मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी दर्ज की गई. मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों के सौदे बढ़ाए जाने से मंगलवार को सोने का वायदा भाव 275 रुपये चढ़कर 51,435 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाला गोल्ड 275 रुपये या 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,435 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. इसमें 18,186 लॉट के लिये कारोबार हुआ. मजबूत हाजिर मांग से कारोबारियों के अपने सौदे बढ़ाये जाने से वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमत 756 रुपये की तेजी के साथ 61,667 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने में डिलिवरी वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 756 रुपये यानी 1.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,980 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. इसमें 15,999 लॉट के लिए कारोबार हुआ.
डॉलर इंडेक्स में कमजोरी के चलते भी गोल्ड तेजी पर आया है. इधर, रुपये ने भी डॉलर इंडेक्स के मुकाबले आज तेजी दर्ज की है. घरेलू शेयर बाजारों में विदेशी निवेशकों की भारी लिवाली और डॉलर इंडेक्स में गिरावट से अमेरिकी मुद्रा की तुलना में रुपया मंगलवार को 29 पैसे चढ़कर 81.53 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ.