Gold Price Today: सोने में मिली राहत! प्रति 10 ग्राम गोल्ड हुआ सस्ता, चांदी भी 70,000 के नीचे; ये हैं लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Today: इस हफ्ते गोल्ड अपने ढाई सालों की ऊंचाई पर पहुंच गया था. लेकिन अब कीमतों में गिरावट आने से थोड़ी राहत मिली है. हालांकि, ये कहा नहीं जा सकता कि सोना नीचे का सफर जारी रखेगा क्योंकि ग्लोबल फैक्टर्स को देखते हुए इसकी कीमत और ऊपर जा सकती है.
Gold Price Today: सोने में मिली राहत! प्रति 10 ग्राम गोल्ड हुआ सस्ता, चांदी भी 70,000 के नीचे; ये हैं लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Today: इस हफ्ते की शुरुआत में गोल्ड अपने ढाई सालों की ऊंचाई पर पहुंच गया था. लेकिन अब कीमतों में गिरावट आने से थोड़ी राहत मिली है. हालांकि, ये कहा नहीं जा सकता कि सोना नीचे का सफर जारी रखेगा क्योंकि ग्लोबल फैक्टर्स को देखते हुए इसकी कीमत और ऊपर जा सकती है. फिलहाल, अगर सर्राफा बाजार में गोल्ड के रेट पर नजर डालें तो वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव गुरुवार को 201 रुपये घटकर 55,994 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,195 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 1,475 रुपये की गिरावट के साथ 69,286 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई.

अब देख लेते हैं कि गोल्ड के अलग-अलग कैरेट में और सिल्वर के रेट IBJA (India Bullion And Jewellers Associaton Ltd.) पर क्या चल रहे हैं.

Gold Jewellery Retail Selling Rate

Add Zee Business as a Preferred Source

- Fine Gold (999)- 5,596
- 22 KT- 5,461
- 20 KT- 4,980
- 18 KT- 4,533
- 14 KT- 3,609
- Silver (999)- 68,200

(गोल्ड के ये रेट प्रति ग्राम पर हैं और इनमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जोड़ा गया है.)

IBJA के कल के क्लोजिंग रेट

- 999- 55,796 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 995- 50,573
- 916- 51,109
- 750- 41,847
- 585- 32,641
- Silver- 67,678

(गोल्ड के ये रेट प्रति 10 ग्राम पर हैं और इनमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जोड़ा गया है.)

वायदा बाजार में क्या हैं कीमतें?

मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सुबह 10:46 बजे गोल्ड हल्की बढ़त दर्ज कर रहा था. ये 41 रुपये या 0.07% की तेजी के साथ 55,331 रुपये पर चल रहा था. इसका एवरेज प्राइस 55,358 रुपये पर दर्ज हो रहा था. पिछले सेशन में यह 55,290 रुपये पर बंद हुआ था. इस दौरान सिल्वर फ्यूचर 68,350 रुपये पर दर्ज हुआ. इसमें 272 रुपये या 0.4% की तेजी दर्ज हुई थी. इसका एवरेज प्राइस 68,383 रुपये पर दर्ज हुआ. सिल्वर की पिछली क्लोजिंग 68,078 रुपये पर हुई थी.

विदेशी बाजारों में भी नुकसान पर सोना

विदेशी बाजारों में सोना नुकसान के साथ 1,840.60 डॉलर प्रति औंस पर था जबकि चांदी तेजी के साथ 23.424 डॉलर प्रति औंस पर थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्योरे से पता चलता है कि उसके सदस्य दो प्रतिशत मुद्रास्फीति के लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्ध हैं और उनमें सहमति बनी है अस्वीकार्य ऊंची मुद्रास्फीति को कम करने के लिए लगातार कुछ समय के लिए प्रतिबंधात्मक नीति अपनाना जरूरी है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6