&format=webp&quality=medium)
Gold Price: MCX पर सोने ने ऑल टाइम हाई को टच किया.
Gold Price Today: सोने ने आज 13 जनवरी, 2023 को अपना ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड छू लिया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में मेटल्स की गति देखते हुए भारतीय वायदा बाजार में सोने की वायदा कीमतें अगस्त, 2020 के लेवल के पार चली गईं. दोपहर 02:20 बजे के आसपास MCX पर गोल्ड फ्यूचर 56,245 के आसपास पहुंच गया. अगस्त, 2020 में सोने ने 56,191 का ऐतिहासिक लेवल छुआ था. हालांकि, सोने-चांदी के दामों में लगातार तेजी के बीच सर्राफा बाजार में इसके दाम (gold price down) गुरुवार को गिर गए. हालांकि, वायदा बाजार में कीमतें बढ़त (MCX gold price) के साथ दर्ज हुईं.
अगर राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार के भाव देखें तो गुरुवार को सोने का भाव 105 रुपये की गिरावट के साथ 56,082 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,187 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 572 रुपये की गिरावट के साथ 68,754 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी.
वायदा बाजार में आज शु्क्रवार, 13 जनवरी, 2023 को सुबह में मेटल्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. गोल्ड फ्यूचर एमसीएक्स (Gold Future Rate) पर 93 रुपये या 0.17% की बढ़ोतरी के साथ 55,968 रुपये पर चल रहा था. इसका एवरेज प्राइस 55,963 रुपये पर था. पिछले सेशन में 55,875 पर बंद हुआ था. सिल्वर इस दौरान 37 रुपये या 0.05% की तेजी के साथ 68,680 रुपये पर चल रहा था. इसका एवरेज प्राइस 68,728 रुपये प्रति यूनिट दर्ज हुआ. कल के सेशन में यह 68,643 पर बंद हुआ था.
अब देख लेते हैं कि गोल्ड के अलग-अलग कैरेट में और सिल्वर के रेट IBJA (India Bullion And Jewellers Associaton Ltd.) पर क्या चल रहे हैं.
- Fine Gold (999)- 5,625
- 22 KT- 5,490
- 20 KT- 5,007
- 18 KT- 4,557
- 14 KT- 3,628
- Silver (999)- 67,848
(गोल्ड के ये रेट प्रति ग्राम पर हैं और इनमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जोड़ा गया है.)
- 999- 56,254 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 995- 56,029
- 916- 51,529
- 750- 42,191
- 585- 32,909
- Silver- 67,848
(गोल्ड के ये रेट प्रति 10 ग्राम पर हैं और इनमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जोड़ा गया है.)
Gold International Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने के दाम में अच्छी बढ़त हासिल हुई है. कॉमेक्स पर यूएस गोल्ड 19.90 डॉलर या 1.06% की तेजी के साथ 1,898.80 के स्तर पर था. सिल्वर 2.23% की तेजी के साथ 24 डॉलर के लेवल पर पहुंचा था.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें