Gold Price Today: फिर 52,000 के करीब पहुंच रहा है सोना, 22 कैरेट गोल्ड का मार्केट में ये चल रहा है रेट

एक तो फेस्टिव सीजन में डिमांड बढ़ने और दूसरी ओर डॉलर इंडेक्स में गिरावट से बुलियन मार्केट ने तेजी पकड़ी है. आज गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 को सोना जहां 51,800 के ऊपर पहुंच गया था. वहीं, चांदी भी 61,600 के पार पहुंची थी.
Gold Price Today: फिर 52,000 के करीब पहुंच रहा है सोना, 22 कैरेट गोल्ड का मार्केट में ये चल रहा है रेट

सोने के दाम लगातार ऊपर चढ़ रहे हैं. एक तो फेस्टिव सीजन में डिमांड बढ़ने और दूसरी ओर डॉलर इंडेक्स में गिरावट से बुलियन मार्केट ने तेजी पकड़ी है. आज गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 को सोना जहां 51,800 के ऊपर पहुंच गया था. वहीं, चांदी भी 61,600 के पार पहुंची थी. सुबह 9.46 के आसपास मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड फ्यूचर 243 रुपये या 0.47% की तेजी लेकर 51,889 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था. इसका एवरेज प्राइस 51,873.27 रुपये पर दर्ज हुआ. पिछले सेशन में इसकी क्लोजिंग 51,646 रुपये पर हुई थी. सिल्वर फ्यूचर इस दौरान 710 रुपये या 1.17% की बड़ी तेजी लेकर 61,477 रुपये प्रति किलोग्राम पर था. 10.30 तक इसमें 833 रुपये की तेजी आई गई थी और यह 61,600 के पार चला गया था. इसका एवरेज प्राइस 61,511 रुपये पर दर्ज हुआ. पिछली क्लोजिंग 60,767 पर हुई थी.

अगर यूएस मार्केट की बात करें तो यहां बाजार में गिरावट देखी गई. गोल्ड फ्यूचर 9.70 डॉलर या 0.56% की गिरावट लेकर 1720.80 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था. वहीं, सिल्वर फ्यूचर 20.544 डॉलर के स्तर पर था. इसमें 0.555 डॉलर या 2.63% की गिरावट आई थी.

अब देख लेते हैं कि गोल्ड के अलग-अलग कैरेट में और सिल्वर के रेट IBJA (India Bullion And Jewellers Associaton Ltd.) पर क्या चल रहे हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Gold Jewellery Retail Selling Rate

- Fine Gold (999)- 5,129
- 22 KT- 5,006
- 20 KT- 4,564
- 18 KT- 4,154
- 14 KT- 3,308
- Silver (999)- 61,034

IBJA के कल के क्लोजिंग रेट

- 999- 51,286 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 995- 51,081
- 916- 46,978
- 750- 38,465
- 585- 30,002
- Silver- 61,034

अगर बाजार भाव की बात करें तो मंगलवार को सोने में लगभग 1,000 रुपये का उछाल आया था. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 980 रुपये उछलकर 51,718 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6