Gold Price Today: सोने-चांदी की नई कीमतें जारी, यहां फटाफट करें आज का नया भाव

Gold Silver Price Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है.
Gold Price Today: सोने-चांदी की नई कीमतें जारी, यहां फटाफट करें आज का नया भाव

आज का सोना-चांदी का भाव. (Photo- Pixabay)

Gold Silver Price Today: ग्लोबर स्तर पर पीली धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव (Gold Price) 40 रुपये की गिरावट के साथ 56,840 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 85 रुपये की गिरावट के साथ 68,980 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई.

विदेशी बाजारों में सस्ता हुआ सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) के एक एनालिस्ट ने कहा, दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 40 रुपये की गिरावट के साथ 56,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी. विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,926 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. चांदी 23.88 डॉलर प्रति औंस पर बिना बदलाव रही.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- Stocks to Buy: पोर्टफोलियो में शामिल करें मजूबत फंडामेंटल वाले ये 5 स्टॉक्स, मिलेगा बंपर रिटर्न, चेक करें TGT

एनालिस्ट ने कहा कि कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 0.20% की गिरावट के साथ 1,926 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

वायदा बाजार में सोना-चांदी का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में तेजी रही. MCX पर फरवरी वायदा सोने का भाव (Gold Rate) 96 रुपये बढ़कर 56754 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. सोने की तरह वायदा बाजार में चांदी में भी उछाल आया. मार्च वायदा चांदी की कीमत (Silver Rate) 61 रुपये चढ़कर 68608 रुपये रही.