&format=webp&quality=medium)
Gold-Silver Price Today: सोने में निवेश लगातार महंगा हो रहा है. आज बुधवार 7 दिसंबर, 2022 को गोल्ड की वायदा कीमतें बाजार में फ्लैट चल रही थीं, लेकिन औसतन लगातार बढ़ोतरी देख रहा सोना वायदा बाजार में 54,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचता दिख रहा है. वहीं, सर्राफा बाजार में भी कीमत 53,800 के आसपास बनी हुई है. मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 473 रुपये टूटकर 53,898 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 54,371 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू बाजार में भी भाव गिरे.
अब देख लेते हैं कि गोल्ड के अलग-अलग कैरेट में और सिल्वर के रेट IBJA (India Bullion And Jewellers Associaton Ltd.) पर क्या चल रहे हैं.
- Fine Gold (999)- 5,363
- 22 KT- 5,234
- 20 KT- 4,773
- 18 KT- 4,344
- 14 KT- 3,459
- Silver (999)- 64,648
(गोल्ड के ये रेट प्रति ग्राम पर हैं और इनमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जोड़ा गया है.)
- 999- 53,594 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 995- 53,379
- 916- 49,092
- 750- 40,196
- 585- 31,353
- Silver- 64,479
(गोल्ड के ये रेट प्रति 10 ग्राम पर हैं और इनमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जोड़ा गया है.)
अगर वायदा बाजार की चाल देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना फ्लैट चल रहा था. सुबह यह 11 रुपये की तेजी के साथ 53,771 रुपये प्रति ग्राम पर था. वहीं, दोपहर 12.15 तक इसमें 50 रुपये या 0.09% की तेजी के साथ 53,810 रुपये पर दर्ज हुआ. इस दौरान इसका एवरेज प्राइस 53,810 रुपये पर था. पिछली क्लोजिंग 53,760 रुपये पर हुई थी. अगर चांदी की वायदा कीमतों पर नजर डालें तो यह 181 रुपये या 0.28% की तेजी के साथ 65,595 रुपये के स्तर पर पहुंच गई थी. इसका एवरेज प्राइस 65,630 रुपये पर दर्ज हुआ. पिछले सत्र में यह 65,414 रुपये पर बंद हुई थी.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना हरे निशान में चल रहा था. सुबह इसकी कीमत 1,782.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 22.335 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें