&format=webp&quality=medium)
Gold Price Today, 29th December, 2022: सोना साल के अंत में भी मजबूती दिखा रहा है. हालांकि, अगर पिछले हफ्तों की ऊंचाई को देखें तो नए साल के पहले सोना थोड़ा नीचे आया है, लेकिन फिर भी अभी इसके दाम ऊपर ही चल रहे हैं. वायदा बाजार में गोल्ड आज फ्लैट चल रहा था, फिर भी हरे निशान में ट्रेड कर रहा था. इसमें काफी उतार-चढ़ाव देखी गई. सिल्वर भी मजबूत बना हुआ है. हालांकि सर्राफा बाजार में गोल्ड-सिल्वर दोनों का हाजिर भाव गिरा था.
अगर बाजार भाव की बात करें तो विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव पांच रुपये की गिरावट के साथ 55,124 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,129 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इस दौरान चांदी की कीमतें भी 332 रुपये टूटकर 70,048 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गईं.
अब देख लेते हैं कि गोल्ड के अलग-अलग कैरेट में और सिल्वर के रेट IBJA (India Bullion And Jewellers Associaton Ltd.) पर क्या चल रहे हैं.
- Fine Gold (999)- 5,457
- 22 KT- 5,326
- 20 KT- 4,857
- 18 KT- 4,420
- 14 KT- 3,520
- Silver (999)- 67,848
(गोल्ड के ये रेट प्रति ग्राम पर हैं और इनमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जोड़ा गया है.)
- 999- 54,571 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 995- 54,352
- 916- 49,987
- 750- 40,928
- 585- 31,924
- Silver- 67,848
(गोल्ड के ये रेट प्रति 10 ग्राम पर हैं और इनमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जोड़ा गया है.)
वायदा बाजार में आज सुबह 10:25 बजे गोल्ड फ्यूचर 19 रुपये या 0.03% की मामूली तेजी के साथ 54,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज हुआ था, लेकिन फिर यह उछलकर 54,835 के लेवल पर भी पहुंचा. इसके बाद इसमें काफी वॉलेटिलिटी दर्ज हुई. इसका एवरेज प्राइस 54,762 के आसपास दर्ज हो रहा था. पिछले सेशन में यह 54,761 रुपये पर बंद हुआ था.
अगर सिल्वर फ्यूचर को देखें तो यह 93 रुपये या 0.13% की तेजी के साथ 69,106 रुपये पर था. इसका एवरेज प्राइस 68,966 रुपये प्रति किलोग्राम पर था. क्लोजिंग प्राइस 69,013 रुपये था.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मेटल्स गिरावट में थे. यूएस गोल्ड 7.30 डॉलर या 0.40% की गिरावट के साथ 1,815.80 डॉलर प्रति औंस पर था. सिल्वर 0.377 डॉलर या 1.56% की गिरावट के साथ 23.84 डॉलर प्रति औंस पर था.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें