Gold Price Today: सस्ता बिक रहा है सोना, आज भी लुढ़क गया भाव, आपके लिए 10 ग्राम का रेट कितना हुआ? यहां जानें

Gold Price Today: MCX Gold आज ओपनिंग के बाद 129 रुपये या 0.23% के डिप के साथ 55,627 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. सुबह 10:10 बजे के आसपास इसमें रिकवरी आई लेकिन यह फिर भी लाल निशान में ही रहा.
Gold Price Today: सस्ता बिक रहा है सोना, आज भी लुढ़क गया भाव, आपके लिए 10 ग्राम का रेट कितना हुआ? यहां जानें

गोल्ड में लगातार गिरावट जारी है.

Gold Price Today: गोल्ड में लगातार गिरावट जारी है. आज बुधवार 1 मार्च, 2023 को भी सोना वायदा बाजार (gold future price) में गिरकर खुला है. सोमवार को यह अपने साल के निचले स्तर 55,300 तक पहुंच गया था. अब इसमें हल्की गिरावट आई है, लेकिन यह फिर भी लाल निशान में ही ट्रेड कर रहा है. MCX Gold आज ओपनिंग के बाद 129 रुपये या 0.23% के डिप के साथ 55,627 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. सुबह 10:10 बजे के आसपास इसमें रिकवरी आई लेकिन यह फिर भी लाल निशान में ही रहा. 10:30 के आसपास 54 रुपये या 0.1% की गिरावट के साथ 55,702 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले सत्र में यह 55,756 रुपये पर बंद हुआ था. सिल्वर फ्यूचर (silver future price) इस दौरान 287 रुपये या 0.45% की तेजी के साथ 64,070 रुपये पर चल रहा था. ओपनिंग में यह 114 रुपये या 0.18% की तेजी के साथ 63,897 रुपये के आसपास दर्ज हुआ था. कल के सेशन में मेटल 63,783 रुपये पर रुका था.

सर्राफा बाजार में भी गिरे सोना-चांदी (Sona Chandi ka Bhav)

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव (gold spot price) 110 रुपये की गिरावट के साथ 55,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत (silver price) भी 550 रुपये लुढ़ककर 63,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई.

Add Zee Business as a Preferred Source

14 कैरेट से 24 कैरेट सोने के भाव क्या हैं? (Gold Price in Karat)

अब देख लेते हैं कि गोल्ड के अलग-अलग कैरेट में और सिल्वर के रेट IBJA (India Bullion And Jewellers Associaton Ltd.) पर क्या चल रहे हैं.

Gold Jewellery Retail Selling Rate

- Fine Gold (999)- 5,555
- 22 KT- 5,422
- 20 KT- 4,944
- 18 KT- 4,500
- 14 KT- 3,583
- Silver (999)- 63,007

(गोल्ड के ये रेट प्रति ग्राम पर हैं और इनमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जोड़ा गया है.)

IBJA के कल के क्लोजिंग रेट

- 999- 55,550 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 995- 55,328
- 916- 50,884
- 750- 41,663
- 585- 32,497
- Silver- 63,007

(गोल्ड के ये रेट प्रति 10 ग्राम पर हैं और इनमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जोड़ा गया है.)

International Gold Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में डॉलर इंडेक्स में मजबूती आने से गोल्ड की कीमतें कमजोर हुई थीं. लेकिन इसके बावजूद यूएस गोल्ड (US Gold) हरे निशान में दर्ज हुआ. यूएस गोल्ड 0.03% की तेजी के साथ 1,837.30 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था. इसके अलावा, सिल्वर 22 डॉलर के नीचे था. इस दौरान मेटल 0.45% की तेजी के साथ 21.165 डॉलर प्रति औंस पर था.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6