Gold Rates Today: खरीद डालिए सोना! सस्ती हो गई गोल्ड की शॉपिंग, चांदी भी लगभग 900 रुपये गिरी

Gold Price Today: बाजार में जहां सोने ने 400 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखी, वहीं चांदी तो लगभग 900 रुपये सस्ती हो गई है. वायदा बाजार में एक हफ्ते के अंदर सोना लगभग 1,000 रुपये तक नीचे आ गया है.
Gold Rates Today: खरीद डालिए सोना! सस्ती हो गई गोल्ड की शॉपिंग, चांदी भी लगभग 900 रुपये गिरी

Gold-Silver Price Today: पिछले दिनों 55,000 के पार पहुंचने के बाद सोने के दाम फिर से धड़ाम हो गए हैं. अगर आपको अभी सोने की शॉपिंग करनी है तो आपके पास बढ़िया मौका है. बाजार में जहां सोने ने 400 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखी, वहीं चांदी तो लगभग 900 रुपये सस्ती हो गई है. वायदा बाजार में एक हफ्ते के अंदर सोना लगभग 1,000 रुपये तक नीचे आ गया है. आज बाजार में सोने में सपाट ट्रेडिंग दिखी, लेकिन फिलहाल यह 54,100 के आसपास आ गया है.

सोने-चांदी का बाजार भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 420 रुपये टूटकर 54,554 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इससे पिछले सत्र में पीली धातु का भाव 54,974 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. सोने की तर्ज पर चांदी भी 869 रुपये के नुकसान से 68,254 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई.

Add Zee Business as a Preferred Source

IBJA के रेट

अब देख लेते हैं कि गोल्ड के अलग-अलग कैरेट में और सिल्वर के रेट IBJA (India Bullion And Jewellers Associaton Ltd.) पर क्या चल रहे हैं.

Gold Jewellery Retail Selling Rate

- Fine Gold (999)- 5,389
- 22 KT- 5,260
- 20 KT- 4,796
- 18 KT- 4,365
- 14 KT- 3,476
- Silver (999)- 66,568

(गोल्ड के ये रेट प्रति ग्राम पर हैं और इनमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जोड़ा गया है.)

IBJA के कल के क्लोजिंग रेट

- 999- 53,894 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 995- 53,679
- 916- 49,366
- 750- 40,420
- 585- 31,528
- Silver- 66,568

(गोल्ड के ये रेट प्रति 10 ग्राम पर हैं और इनमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जोड़ा गया है.)

वायदा बाजार में क्या चल रहे हैं रेट

आज सुबह 10:20 बजे के आसपास गोल्ड फ्यूचर 0.01% की गिरावट के साथ 54,103 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा. इसका एवरेज प्राइस 54,104.77 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज हुआ. पिछले सेशन में यह 54,107 रुपये पर दर्ज हुआ. सिल्वर फ्यूचर 342 रुपये या 0.5% की गिरावट के साथ 67,476 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर था. इसका एवरेज प्राइस 67,592.68 रुपये पर था. कल यह 67,818 रुपये पर बंद हुआ था.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड ने बड़ी गिरावट देखी. यूएस गोल्ड 30.90 डॉलर या 1.70% की बड़ी गिरावट के साथ 1,787.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था. सिल्वर 3.44% की गिरावट के साथ 23.305 डॉलर पर था.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6