Gold Price Today: इस दिवाली पर सस्ता सोना खरीदने का मौका, आज बाजार में ये है गोल्ड-सिल्वर का रेट

आम ग्राहकों के लिए खुशखबरी है कि वो अभी सोना थोड़ा सस्ता खरीद सकते हैं. डॉलर इंडेक्स में तेजी के बीच बुलियन मार्केट कमजोर चल रहा है, जिसके चलते सोने-चांदी आज हल्की तेजी देखने के बावजूद औसतन गिरावट पर हैं.
Gold Price Today: इस दिवाली पर सस्ता सोना खरीदने का मौका, आज बाजार में ये है गोल्ड-सिल्वर का रेट

इस दिवाली-धनतेरस पर जहां सर्राफा बाजार को अच्छे कारोबार की उम्मीद है, वहीं आम ग्राहकों के लिए खुशखबरी भी है कि वो अभी सोना थोड़ा सस्ता खरीद सकते हैं. डॉलर इंडेक्स में तेजी के बीच बुलियन मार्केट कमजोर चल रहा है, जिसके चलते सोने-चांदी आज हल्की तेजी देखने के बावजूद औसतन गिरावट पर हैं. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के हाजिर दामों में भी बुधवार को गिरावट आई थी. अगर वायदा बाजार में आज के चाल की बात करें तो सुबह 10:20 बजे गोल्ड फ्यूचर 60 रुपये या 0.12% की गिरावट के साथ 50,259 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. इसका एवरेज प्राइस 50,153.12 रुपये प्रति यूनिट पर दर्ज हुआ. पिछली क्लोजिंग 50,199 रुपये पर हुई थी. इस दौरान सिल्वर फ्यूचर 126 रुपये या 0.22% की तेजी के साथ 56,140 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था. इसका एवरेज प्राइस 55,822.74 रुपये के स्तर पर था. पिछले सेशन में यह 56,014 रुपये पर बंद हुआ था.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में और गिरा सोना

घरेलू बाजार में सोना जहां हरे निशान में चल भी रहा है, वहां अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूएस गोल्ड में 21.30 डॉलर या 1.28662% के नुकसान के साथ यूएस गोल्ड 1,634.20 डॉलर प्रति औंस पर था. सिल्वर फ्यूचर की कीमत 0.241 डॉलर या 1.295699% की तेजी के साथ 18.359 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज हुई.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्यों गिर रहा है गोल्ड?

बुधवार को सोना अपने तीन हफ्ते के सबसे निचले लेवल पर पहुंच गया था. इसके पीछे कई ट्रिगर हैं. डॉलर इंडेक्स में तेजी आई है. रुपया बुधवार को अपने नए निचले लेवल पर पहुंच गया था. इसके बाद गुरुवार की सुबह और नीचे गिरते हुए 83.09 के रिकॉर्ड लो पर पहुंच गया. डॉलर 113 के ऊपर चला गया. यूएस ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड ने भी कल 4 फीसदी उछाल दिखाई थी, जिससे गोल्ड की चमक फीकी पड़ी है.

सोने के अलग-अलग कैरेट में रेट

अब देख लेते हैं कि गोल्ड के अलग-अलग कैरेट में और सिल्वर के रेट IBJA (India Bullion And Jewellers Associaton Ltd.) पर क्या चल रहे हैं.

Gold Jewellery Retail Selling Rate

- Fine Gold (999)- 5,024
- 22 KT- 4,903
- 20 KT- 4,471
- 18 KT- 4,069
- 14 KT- 3,240
- Silver (999)- 55,606

(गोल्ड के ये रेट प्रति ग्राम पर हैं और इनमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जोड़ा गया है.)

IBJA के कल के क्लोजिंग रेट

- 999- 50,236 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 995- 50,035
- 916- 46,016
- 750- 37,677
- 585- 29,388
- Silver- 55,606

(गोल्ड के ये रेट प्रति 10 ग्राम पर हैं और इनमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जोड़ा गया है.)

सर्राफा बाजार में सोने की कीमत

बुधवार को वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 276 रुपये के नुकसान के साथ 50,471 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,747 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. चांदी 487 रुपये फिसली.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा, ‘‘सरकारी बांड पर यील्ड बढ़ने और पॉलिसीमेकर्स की अधिक एग्रेसिव स्टांस जैसे मिले-जुले संकेतों से कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोने के भाव में मामूली गिरावट देखी गई.’’