&format=webp&quality=medium)
Gold price in Diwali: कमोडिटी के लिए अभी कई फैक्टर पॉजिटिव दिख रहे हैं. यही वजह है कि सोना और चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है. डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड में गिरावट के कारण कीमत को सपोर्ट मिल रहा है. डोमेस्टिक मार्केट में MCX पर सोना इस समय 270 रुपए के उछाल के साथ 51430 रुपए प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. चांदी 743 रुपए के उछाल के साथ 61620 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर है. IIFL Securities के वाइस प्रेसिडेंट, अनुज गुप्ता ने कहा कि सोना इस समय दो महीने के उच्चतम स्तर पर है, जबकि चांदी तीन महीने के उच्चतम स्तर पर है.
एक्सपर्ट ने कहा कि सोने में तेजी का सिलसिला शुरू होता दिख रहा है. दिवाली तक सोना के 52000 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंचने की उम्मीद है. चांदी 63000 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच सकती है. अगर तेजी बरकरार रहती है तो सोना 53 हजारी और चांदी 65 हजारी भी हो सकती है. बीते सप्ताह सोना और चांदी की कीमत में आई बड़ी गिरावट के बाद तेजी दिखा था. मंदी की आहट के बीच फिर से सोने के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है. अनुज गुप्ता ने कहा था कि तेजी की स्थिति में सोने के लिए पहला टार्गेट 50500 रुपए का है फिर यह 51200 की तरफ आगे बढ़ेगा.
इधर यूनाइटेड नेशन ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व समेत कई अन्य सेंट्रल बैंकों से कहा कि वे इंट्रेस्ट रेट में बढ़ोतरी को फिलहाल रोक दें. संयुक्त राष्ट ने कहा कि महंगाई को काबू में करने के लिए इंट्रेस्ट रेट में बढ़ोतरी से ग्लोबल इकोनॉमी में मंदी का खतरा बढ़ रहा है, जिसका डेवलपिंग नेशन पर गंभीर असर होगा.
अनुज गुप्ता ने कहा कि यूनाइटेड नेशन की अपील गोल्ड, सिल्वर और मेटल्स के लिए सकारात्मक खबर है. आज की तेजी में इसका भी असर देखा जा रहा है. आज सेंसेक्स में 1200 अंकों से अधिक का उछाल देखा जा रहा है. निफ्टी 377 अंकों के उछाल के साथ 17264 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. आज की तेजी में मेटल्स का बड़ा योगदान है. मेटल इंडेक्स में तीन फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है.