आज फिर फिसला सोने का भाव, धनतेरस पर सस्ते में खरीदने का मिलेगा मौका, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट

Gold rate today: आज सप्ताह के पहले दिन सोना और चांदी की कीमत पर दबाव दिखा. सोने की कीमत में 40 रुपए और चांदी की कीमत 594 रुपए की गिरावट दर्ज की गई. दिवाली से पहले गोल्ड खरीदारों के लिए यह अच्छी खबर है.
आज फिर फिसला सोने का भाव, धनतेरस पर सस्ते में खरीदने का मिलेगा मौका, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट

Gold rate today: धनतेरस से पहले आज सप्ताह के पहले दिन फिर से सोना और चांदी की कीमत में गिरावट आई है. आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 40 रुपए की गिरावट के साथ 50833 रुपए प्रति दस ग्राम रहा. चांदी की कीमत में 594 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और इसका भाव 56255 रुपए प्रति किलोग्राम रहा. इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड इस समय 9 डॉलर की तेजी के साथ 1656 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर और चांदी करीब 1 फीसदी की तेजी के साथ 18.58 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर ट्रेड कर रही थी. HDFC सिक्यॉरिटीज के सीनियर रिसर्च ऐनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा कि मार्च में इस साल के उच्चतम स्तर से सोना करीब 20 फीसदी फिसल चुका है.

MCX पर सोना और चांदी में तेजी

डिलिवरी वाले सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही है. डोमेस्टिक मार्केट में MCX पर दिसंबर डिलिवरी वाला सोना 281 रुपए के उछाल के साथ 50541 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. चांदी 808 रुपए के उछाल के साथ 56055 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही थी.

Add Zee Business as a Preferred Source

सोने पर अभी दबाव है

कोटक सिक्यॉरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट, कमोडिटी, रविंद्र राव ने कहा कि डॉलर इंडेक्स में मामूली गिरावट देखी जा रही है. डॉलर इंडेक्स इस समय 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 112.93 के स्तर पर है. यील्ड और डॉलर इंडेक्स में तेजी से सोने पर दबाव बना हुआ है. बीते सप्ताह आई तेजी के बावजूद इंटरनेशनल मार्केट में सोना 1700 डॉलर के ऊपर नहीं मेंटेन रह पाया. इंट्रेस्ट रेट में बढ़ोतरी के कारण डॉलर में तेजी जारी रहेगी. वैसे मंदी की आहट से सोने की मांग में तेजी आ सकती है जिससे कीमत को सपोर्ट मिलेगा.

24 कैरेट गोल्ड का भाव

आज 24 कैरेट गोल्ड का क्लोजिंग भाव 5043 रुपए प्रति ग्राम रहा. 22 कैरेट गोल्ड का भाव 4922 रुपए प्रति ग्राम रहा. 20 कैरेट गोल्ड का भाव 4488 रुपए प्रति ग्राम, 18 कैरेट का भाव 4085 रुपए और 14 कैरेट का भाव 3253 रुपए प्रति ग्राम रहा. वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 999 प्योरिटी वाले गोल्ड का भाव 50430 रुपए प्रति दस ग्राम, 995 प्योरिटी वाले का भाव 50228 रुपए, 916 प्योरिटी वाले का भाव 46194 रुपए, 750 प्योरिटी वाले का भाव 37823 रुपए, 585 प्योरिटी वाले का भाव 29502 रुपए रहा. 999 प्योरिटी वाली चांदी का भाव 55643 रुपए प्रति किलोग्राम रहा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6