&format=webp&quality=medium)
Gold-Silver Trading Strategy: कमोडिटी मार्केट में कमाई करने की सोच रहे हैं, तो यह हफ्ता काफी अच्छा साबित हो सकता है. क्योंकि सोने और चांदी की कीमतों तेज नरमी देखने को मिली है. इसकी बड़ी वजह डॉलर इंडेक्स में तेजी है. नतीजतन, चांदी की कीमतें 11 महीने के निचले स्तरों पर फिसस गई. ऐसे में अगर आप कमाई की स्ट्रैटेजी बनाना चाहते हैं तो एक्सपर्ट जानते हैं आने वाले दिनों में कैसी रह सकती है सोने और चांदी की चाल?
अमित सजेजा की स्ट्रैटेजी
SILVER: SELL MCX MARCH AT 67200
SL 67800 TGT 66000
IIFL सिक्योरिटीज के अनुज गुप्ता के मुताबिक सोने को लेकर ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव है. ऐसे में इस हफ्ते के लिए गिरावट पर खरीदारी की राय है. सोने के लिए 56350 रुपए और 55900 रुपए का लेवल सपोर्ट, जबकि 57100 रुपए और 57500 रुपए का रेजिस्टेंस होगा. बता दें कि MCX पर बीते हफ्ते सोने की कीमतों में 0.40% की मामूल बढ़त दर्ज की गई थी. लेकिन चांदी में तेज गिरावट देखने को मिली थी.
अनुज गुप्ता के मुताबिक MCX चांदी के लिए 65500 रुपए और फिर 64000 रुपए का लेवल सपोर्ट होगा, जबकि 68000 रुपए और 69500 रुपए का लेवल रेजिस्टेंस होगा. MCX आंकड़ों के मुताबिक बीते हफ्ते चांदी की कीमतों में 1.32% की गिरावट दर्ज की गई. यह 66735 रुपए प्रति किलोग्राम के लेवल पर आ गई.
बीते हफ्ते सोने और चांदी में आई गिरावट की बड़ी वजह अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स में रिकवरी रही. क्योंकि शॉर्ट टर्म बॉन्ड यील्ड में उछाल के आगे बुलियन कीमतों में तेजी टिक नहीं पाई. वहीं ब्याज दरों में बढ़ोतरी से भी बुलियन मार्केट में नरमी देखने को मिली. इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल ने भी सोने और चांदी की कीमतों में नरमी की वजह रही.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें