इंदौर बनेगा फाइनेंशियल प्लानिंग का पावरहाउस: Zee Business और Choice के 'Bharose Ki Choice' मंच पर दिग्गज देंगे वेल्थ क्रिएशन का गुरुमंत्र

देश के सबसे भरोसेमंद बिजनेस न्यूज चैनल, Zee Business और फाइनेंशियल सर्विसेज के दिग्गज, Choice Broking ने हाथ मिलाया है एक अनूठी पहल 'Bharose Ki Choice' के लिए. यह महामंच इंदौर के प्रतिष्ठित शेरेटन ग्रैंड पैलेस में सजेगा.
इंदौर बनेगा फाइनेंशियल प्लानिंग का पावरहाउस: Zee Business और Choice के 'Bharose Ki Choice' मंच पर दिग्गज देंगे वेल्थ क्रिएशन का गुरुमंत्र

मध्य भारत की आर्थिक राजधानी इंदौर, 21 जून 2025 को एक ऐसे ऐतिहासिक आयोजन का गवाह बनने जा रहा है, जो शहर के निवेशकों और आम नागरिकों की वित्तीय तकदीर को एक नई दिशा देगा. देश के सबसे भरोसेमंद बिजनेस न्यूज चैनल, Zee Business और फाइनेंशियल सर्विसेज के दिग्गज, Choice Broking ने हाथ मिलाया है एक अनूठी पहल 'Bharose Ki Choice' के लिए. यह महामंच इंदौर के प्रतिष्ठित शेरेटन ग्रैंड पैलेस में सजेगा, जिसका केवल एक ही मकसद है- हर व्यक्ति को वित्तीय रूप से सशक्त और आत्मविश्वास से भरपूर बनाना.

क्या है 'Bharose Ki Choice' अभियान?

आज हर कोई अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना चाहता है. लोग पैसा कमाते हैं, लेकिन उसे सही जगह पर कैसे निवेश करें, वेल्थ क्रिएशन कैसे करें, और अपने वित्तीय लक्ष्यों को कैसे पूरा करें - इन सवालों में अक्सर उलझ जाते हैं. इसी उलझन को सुलझाने और भरोसे का एक मजबूत पुल बनाने के लिए Zee Business और Choice Broking ने 'Bharose Ki Choice' अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान का लक्ष्य हर भारतीय को वो जरूरी ज्ञान और टूल्स देना है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ अपने वित्तीय निर्णय ले सकें और वित्तीय स्वतंत्रता की अपनी यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा कर सकें.

Add Zee Business as a Preferred Source

मंच पर होंगे बाजार के दिग्गज, मिलेगा हर सवाल का जवाब

इस महामंच की सबसे बड़ी खासियत है इसका पैनल, जिसमें देश के सबसे बड़े फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स शामिल होंगे. इस खास पैनल डिस्कशन का टॉपिक है - Power of Equity: Your Gateway to Long-Term Wealth

पैनालिस्ट -

· Anil Singhvi, Managing Editor, Zee Business

· Kamal Poddar, Managing Director, Choice

Choice FinX for Android & iOS - निवेश में आपका भरोसेमंद साथी

Choice Broking चाहती है कि हर किसी के पास इतनी जानकारी और साधन हों कि वे पैसे को लेकर सही और समझदारी भरे फैसले ले सकें. Choice Broking ने इसी मकसद को पूरा करने के लिए Choice FinX ऐप बनाया है, जो उपयोगकर्ताओं को शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, IPO और अन्य सुरक्षित उत्पादों में अच्छी रिसर्च और सही गाइडेंस के साथ आसानी से निवेश करने की सुविधा देता है. NSE और BSE में listed Choice International Limited की सहायक कंपनी Choice Broking ने इस ऐप को सरल और भरोसेमंद बनाया है ताकि हर व्यक्ति अपने पैसे का सही तरीके से सही जगह निवेश कर सके.

यह इवेंट उस हर व्यक्ति के लिए एक सुनहरा मौका है जो अपनी मेहनत की कमाई को बढ़ता हुआ देखना चाहता है। 'भरोसे की चॉइस' सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि आपके आर्थिक भविष्य को सुरक्षित और समृद्ध बनाने की एक भरोसेमंद पहल है, जो अब इंदौर शहर में आपके दरवाजे पर दस्तक दे रही है.

Begin your investment journey with Choice! Open a free Demat account today and take the first step toward smart investing.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6