SBI की 4 धाकड़ FD स्कीम: निवेशकों पर हो रही मुनाफे की बारिश! क्या आप भी अब तक हैं इन शानदार ऑफर्स से अनजान?

SBI की स्पेशल FD स्कीमें आम FD से ज्यादा ब्याज देती हैं. Amrit Vrishti, WeCare, Patrons और Non-Callable FD में निवेश कर आप सेफ, तय और बेहतर रिटर्न पा सकते हैं.तो चलिओ पूरी जानकारी यहां पढ़ते हैं.
 SBI की 4 धाकड़ FD स्कीम: निवेशकों पर हो रही मुनाफे की बारिश! क्या आप भी अब तक हैं इन शानदार ऑफर्स से अनजान?

जब भी सेफ और भरोसेमंद इन्वेस्टमेंट की बात होती है, तो फिर भारतीय निवेशकों के मन में सबसे पहले बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) का ही अक्सर नाम आता है.असल में इसकी सबसे बड़ी स्पेशलिटी ये होती है कि इसमें मार्केट के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं होता है और निवेशक को पहले से पता होता है कि तय टेन्योर के बाद उसे कितना रिटर्न मिलने वाला है. तो यही कारण है कि मिडिल क्लास, रिटायर्ड लोग और रिस्क से बचने वाले निवेशक आज भी FD को अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग का अहम हिस्सा मानते हैं.

अक्सर लोगों को लगता है कि बैंक केवल एक जैसी FD स्कीम सभी ग्राहकों के लिए चलाते हैं, जबकि ये हकीकत इससे अलग है. बैंक अलग-अलग जरूरतों, उम्र और इन्वेस्टमेंट फंड के हिसाब से कई तरह की स्पेशल FD स्कीम पेश करते हैं, जिससे उनके ग्राहकों को बेहतर रिटर्न मिल सके. तो देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India (SBI) भी अपने ग्राहकों के लिए ऐसी ही कुछ खास FD स्कीमें चलाता है, जो आम FD के मुकाबले ज्यादा ब्याज देती हैं. चलिए एसबीआई की 4 बेस्ट स्कीम को जानते हैं.

fd
Add Zee Business as a Preferred Source

SBI अमृत वृष्टि FD स्कीम

  • SBI की यह FD स्कीम 444 दिन की टेन्योर के लिए है.
  • आम निवेशकों को 6.45% सालाना ब्याज मिलता है.
  • सीनियर सिटीजन को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज मिलता है.
  • सुपर सीनियर सिटीजन को 0.60% एक्स्ट्रा ब्याज मिलता है.
  • इसमें रिटर्न पहले से तय रहता है.
  • मध्यम अवधि के सुरक्षित निवेश के लिए उपयुक्त है.

SBI WeCare डिपॉजिट स्कीम

  • यह स्कीम खास तौर पर सीनियर सिटीजन के लिए है.
  • SBI आम FD पर 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज देता है.
  • 5–10 साल की FD पर फायदा बढ़कर 1% हो जाता है.
  • आम ग्राहकों को 6.05% ब्याज मिलता है.
  • सीनियर सिटीजन को 7.05% तक रिटर्न मिल सकता है.
  • रिटायरमेंट के बाद सेफ इनकम देती है.
  • इसमें रिटर्न पहले से तय होता है.
  • बुजुर्ग निवेशकों के लिए सेफ ऑप्शन है.

SBI Patrons स्कीम

  • SBI सुपर सीनियर सिटीजन को खास लाभ देता है.
  • यह सुविधा 80 साल या उससे अधिक उम्र वालों के लिए है.
  • सीनियर सिटीजन को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज मिलता है.
  • सुपर सीनियर सिटीजन को 0.10% और ज्यादा ब्याज मिलता है.
  • वैसे कुल मिलाकर 0.60% एक्स्ट्रा रिटर्न मिलता है.
  • बुजुर्ग निवेशकों के लिए यह बड़ा बेनेफिट्स है.

SBI Non-Callable Term Deposit

  • यह FD स्कीम हाई-नेटवर्थ निवेशकों के लिए है.
  • इसमें 1 साल और 2 साल का निवेश विकल्प मिलता है.
  • 1 साल की FD पर आम ग्राहकों को 6.55% ब्याज मिलता है.
  • 1 साल पर सीनियर सिटीजन को 7.05% रिटर्न मिलता है.
  • 2 साल की FD पर आम ग्राहकों को 6.80% ब्याज मिलता है.
  • 2 साल पर सीनियर सिटीजन को 7.30% तक रिटर्न मिलता है.
  • इसमें ₹1.01 करोड़ से ₹3 करोड़ तक इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है.

SBI की सामान्य FD दरें

  • SBI की रेगुलर FD में 7 दिन से 10 साल तक निवेश संभव है.
  • निवेश की टेन्योर चुनने की पूरी आज़ादी मिलती है.
  • ब्याज दरें 3.05% से शुरू होती हैं.
  • अधिकतम ब्याज 7.05% तक मिलता है.
  • ये निवेश के लिए सेफ और तय रिटर्न का ऑप्शन है.fd

SBI की स्कीम हैं सुपरहिट

अगर आप सुरक्षित, तय और भरोसेमंद रिटर्न चाहते हैं, तो SBI की ये स्पेशल FD स्कीमें आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग में अहम भूमिका निभा सकती हैं. हालांकि, निवेश से पहले अपनी जरूरत, अवधि और टैक्स प्लानिंग को ध्यान में रखना जरूरी है.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए किसी वित्तीय सलाहाकार से उचित राय लें)

खबर से जुड़े FAQs

1. SBI की स्पेशल FD स्कीमें क्या हैं?
SBI Amrit Vrishti, SBI WeCare, SBI Patrons और Non-Callable Term Deposit स्पेशल FD स्कीमें हैं.

2. क्या इन FD स्कीमों में आम FD से ज्यादा ब्याज मिलता है?
हां, इन स्कीमों में आम FD के मुकाबले अधिक ब्याज दर दी जाती है।

3. SBI WeCare FD किसके लिए है?
यह स्कीम सीनियर सिटीजन के लिए है, जिसमें 5–10 साल की FD पर 1% अतिरिक्त ब्याज मिलता है.

4. सुपर सीनियर सिटीजन को क्या फायदा मिलता है?
80 साल से ऊपर के निवेशकों को आम ग्राहकों से 0.60% तक ज्यादा ब्याज मिलता है.

5. SBI Non-Callable FD में कितना निवेश किया जा सकता है?
इसमें 1.01 करोड़ से 3 करोड़ रुपये तक निवेश किया जा सकता है, तय अवधि के लिए.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6