&format=webp&quality=medium)
आज के टाइम में एसआईपी, आरडी जैसे ना जाने कितने की ऑप्शन मार्केट में निवेश के लिए मौजूद हैं. लेकिन फिर भी जो निवेश का सबसे बेस्ट ऑप्शन आज भी सेफ और मनी मेकिंग वाला माना जाता है वो है बैंक एफडी. जी हां जो लोग सुरक्षित निवेश तलाश रहे हैं, उनके लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) हमेशा पसंदीदा विकल्प रहा है. सबसे अच्छी बात यह है कि अभी भी कुछ बैंक आम नागरिकों (60 साल से कम उम्र) को एक साल की FD पर करीब 7.4% तक ब्याज दे रहे हैं.वैसे यह रेट 3 करोड़ रुपये तक की जमा राशि पर लागू है. जानेंगे 1 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को कौन सी स्मॉल बैंक तगड़ा ब्याज दे रही हैं.
-7.4% ब्याज
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
एक साल की FD पर आम ग्राहकों को 7.4% ब्याज दे रहा है
-7.25% ब्याज
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक
1 साल की FD पर 7.25% ब्याज
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
1 साल की FD पर 7.25% ब्याज
| बैंक का नाम | 1 साल की FD ब्याज दर |
|---|---|
| Suryoday Small Finance Bank | 7.4% |
| Jana Small Finance Bank | 7.25% |
| Ujjivan Small Finance Bank | 7.25% |
स्मॉल फाइनेंस बैंक में FD सुरक्षित है या नहीं?
DICGC के तहत सभी बैंकों में ₹5 लाख तक की जमा राशि (मूलधन + ब्याज) बीमित रहती है.हालांकि विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि स्मॉल फाइनेंस बैंकों में निवेश बीमा सीमा (₹5 लाख) के भीतर ही रखना सेफ है, क्योंकि इन बैंकों का बिज़नेस मॉडल अलग होता है और जोखिम थोड़ा बढ़ सकता है.
अगर किसी बैंक में आपकी कुल FD से मिलने वाला ब्याज ₹1 लाख से ज्यादा हो जाता है तो बैंक TDS काटता है
ध्यान रहे —
TDS कोई अतिरिक्त टैक्स नहीं है, आप इसे ITR में समायोजित या रिफंड के तौर पर वापस पा सकते हैं
क्या TDS से बचा जा सकता है? (Form 15G/15H)
आप TDS से बचने के लिए Form 15G जमा कर सकते हैं, लेकिन दो शर्तें पूरी होना जरूरी है:
शर्त 1: आपकी कुल टैक्स लायबिलिटी NILहो
शर्त 2: जिस आय पर आप TDS से छूट चाहते हैं, वह टैक्स छूट सीमा से कम हो:
टैक्स छूट सीमा:
पुराना टैक्स सिस्टम: ₹2,50,000
नया टैक्स सिस्टम: ₹4,00,000
जरूरी उदाहरण
अगर आपकी कुल आय नए सिस्टम में ₹11 लाख है, तो Section 87A के तहत आपको पूरा टैक्स रिबेट मिल सकता है और आपका टैक्स 0 हो जाएगा.लेकिन अगर FD ब्याज पर TDS रोकने के लिए आप Form 15G भरना चाहते हैं और उस ब्याज की रकम ₹4 लाख से ज्यादा है, तो Form 15G नहीं लगा सकते,क्योंकि दूसरी शर्त पूरी नहीं होती
अगर आपकी आय छूट सीमा से ज्यादा है, फिर भी आप Form 15G भरते हैं, तो इसे झूठा बयान माना जाता है और Income Tax Act, 1961 के तहत पेनल्टी लग सकती है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)
Top 5 FAQs
1. एक साल की FD पर सबसे ज्यादा ब्याज कौन-सा बैंक दे रहा है?
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक आम ग्राहकों को 1 साल की FD पर 7.4% ब्याज दे रहा है.
2. क्या स्मॉल फाइनेंस बैंकों में FD सुरक्षित होती है?
हाँ, DICGC के तहत ₹5 लाख तक की राशि बीमित होती है। लेकिन विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि FD राशि बीमा-सीमा के भीतर ही रखें.
3. FD पर TDS कब कटता है?
जब किसी बैंक में आपकी FD का सालाना ब्याज ₹1 लाख से अधिक हो जाता है, तो TDS काटा जाता है.
4. Form 15G कब भर सकते हैं?
जब आपकी कुल टैक्स लायबिलिटी NIL हो और जिस आय पर TDS से छूट चाहते हैं, वह छूट सीमा (₹4 लाख नए सिस्टम में) से कम हो.
5. क्या Section 87A से टैक्स 0 हो सकता है?
हाँ, नए टैक्स सिस्टम में ₹12 लाख तक की कुल आय पर Section 87A के तहत टैक्स रीबेट मिल सकता है, बशर्ते आपका टैक्स कैल्कुलेशन 0 आ रहा हो.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें