मुनाफे की बारिश करेगी ये बैंक! ₹1,00,000 के इन्वेस्टमेंट पर मिलेगा ₹21,341 का फिक्स ब्याज, समझें रिटर्न का गणित

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एफडी स्कीम में सिर्फ ₹1 लाख जमा कर 3 साल में ₹21,341 तक का पक्का ब्याज मिल सकता है. सरकारी गारंटी के साथ सेफ इन्वेस्टमेंट, 6.80% तक ब्याज और 7 दिन से 10 साल की FD सुविधा यहां है.
मुनाफे की बारिश करेगी ये बैंक! ₹1,00,000 के इन्वेस्टमेंट पर मिलेगा ₹21,341 का फिक्स ब्याज, समझें रिटर्न का गणित

मार्केट में फाइनेंशियल माहौल बदलता रहता है, बैंक ब्याज दरें भी ऊपर–नीचे होती रहती हैं, लेकिन एक ऐसा ऑप्शन जो अब भी लाखों लोगों की पहली पसंद बना हुआ है वह है फिक्स्ड डिपॉजिट (FD). खासकर जब बात सुरक्षित निवेश और पक्के रिटर्न की हो, तो सरकारी बैंकों की FD सबसे भरोसेमंद मानी जाती है.यही कारण है कि सभी बैंक अपनी अपनी एफडी पर अलग अलग ब्याज ग्राहकों को ऑफर करते हैं, इसकी लिस्ट में शामिल है सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भी.

जी हां सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जो देश का एक प्रमुख सरकारी बैंक है, अपनी धांसू एफडी ब्याज दरों के कारण चर्चा में है. रेपो रेट में साल भर में 1.25% की कटौती के बाद भी यह बैंक अपनी स्पेशल FD स्कीम्स पर बेहतरीन ब्याज दरें दे रहा है.

7 दिन से 10 साल – एफडी की पूरी सुविधा

इसमें 7 दिनों से लेकर पूरे 10 साल की अवधि के लिए FD खाता खुलवा सकते हैं.
3.00% से लेकर 6.80% तक की ब्याज दरें ऑफर कर रहा है .
ब्याज उम्र और निवेश अवधि के अनुसार बदलती हैं.

fd

स्पेशल एफडी स्कीम-444 दिन और 555 दिन

यहां सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र दो विशेष FD हैं-

एफडी अवधिसामान्य ब्याज दरवरिष्ठ नागरिक ब्याज दर
444 दिन6.30%6.80%
555 दिन6.30%6.80%

ये स्कीमें खास इसलिए हैं क्योंकि इन पर बैंक अन्य टेन्योर की तुलना में ज्यादा ब्याज देता है।.

3साल की एफडी-सबसे फेमस ऑप्शन

लंबी अवधि के स्थिर रिटर्न के लिए 3 साल वाली FD सबसे ज्यादा पसंद की जाती है.

निवेशक श्रेणीब्याज दर
सामान्य नागरिक6.00%
वरिष्ठ नागरिक6.50%

1 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा?

मान लीजिए आपने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में ₹1,00,000 जमा किए-

सामान्य नागरिक (6% ब्याज – 3 साल)
मैच्योरिटी राशि: ₹1,19,562
यानी फिक्स ब्याज: ₹19,562

सीनियर सिटीजन (6.5% ब्याज – 3 साल)
मैच्योरिटी राशि: ₹1,21,341
यानी फिक्स ब्याज: ₹21,341

fd

यानी बिना जोखिम, बिना तनाव के 3 साल बाद रिटर्न का पक्का फायदा.

FD क्यों चुनें?

  • सरकारी बैंक होने के कारण पैसा 100% सेफ्टी.
  • मैच्योरिटी पर मूलधन + ब्याज गारंटी.
  • मार्केट की गिरावट या उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं.
  • बुजुर्गों को एक्स्ट्रा ब्याज का फायदा.

किसके लिए सबसे बेहतर है यह स्कीम?

  • सेफ इन्वेस्टमेंट चाहने वाले लोगों के लिए.
  • बुजुर्ग जिनको नियमित गारंटेड रिटर्न चाहिए.
  • छोटे-मोटे टारगेट के लिए 2–3 साल की प्लानिंग वाले निवेशक.
  • जिनके पास जोखिम लेने का समय कम है.

तो साफ है कि अगर आप भी चाहते हैं कि आपका पैसा रिस्क फ्री रहते हुए भी बढ़े, तो ऐसे में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की यह FD स्कीम एक बढ़िया विकल्प हो सकती है. (नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकार से सलाह लें)

खबर से जुड़े FAQs

Q1. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में FD कितने समय के लिए खुलवाई जा सकती है?
यहां 7 दिन से लेकर अधिकतम 10 साल तक की अवधि के लिए FD खाता खोला जा सकता है.

Q2. इस बैंक में अधिकतम ब्याज दर कितनी मिलती है?
स्पेशल 444 और 555 दिन वाली FD पर सामान्य लोगों को 6.30% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.80% ब्याज मिलता है.

Q3. क्या वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज मिलता है?
हां, वरिष्ठ नागरिकों (60+ उम्र) को सामान्य दर से अधिक ब्याज दिया जाता है.

Q4. ₹1,00,000 जमा करने पर कितनी मैच्योरिटी राशि मिलेगी?
सामान्य नागरिक – ₹1,19,562
वरिष्ठ नागरिक – ₹1,21,341 (3 साल बाद मैच्योरिटी)

Q5. क्या यह निवेश सुरक्षित है?
हां, यह पूरी तरह सुरक्षित है क्योंकि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एक सरकारी बैंक है और FD पर मूलधन व ब्याज की गारंटी होती है.
Q5. क्या यह निवेश सुरक्षित है?

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6