ना बैंक बताएगा ना एजेंट! कितनी भी बुरी तरह से करो इस्तेमाल, नहीं खराब होगा CIBIL, तुरंत ले लो ये वाला कार्ड

प्रीपेड कार्ड यानी ऐसा कार्ड जिसमें पहले से पैसे डालने होते हैं और फिर उन्हीं पैसों से खरीदारी की जाती है. यह डेबिट कार्ड की तरह ही होता है, लेकिन इसमें बैंक अकाउंट की जरूरत नहीं होती.
ना बैंक बताएगा ना एजेंट! कितनी भी बुरी तरह से करो इस्तेमाल, नहीं खराब होगा CIBIL, तुरंत ले लो ये वाला कार्ड

प्रीपेड कार्ड आजकल तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं. ये कार्ड बैंकिंग का एक नया विकल्प बनकर उभरे हैं, जो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. लोग इन्हें डिजिटल वॉलेट की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन एक बड़ा सवाल ये है कि क्या ये कार्ड हमारे क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाते हैं या फिर इसका कोई फायदा नहीं?

प्रीपेड कार्ड से आप अपनी ही जमा की हुई रकम खर्च करते हैं. इसमें बैंक से कोई कर्ज नहीं लिया जाता. ऐसे में लोग ये नहीं समझते कि आखिर यह हमारे क्रेडिट स्कोर पर कोई असर कैसे डालेगा? यह क्रेडिट तो है नहीं, तो इसका क्रेडिट स्कोर से क्या लेना देना? आइए जानते हैं इसके बारे में सब कुछ.

Add Zee Business as a Preferred Source

पहले समझिए प्रीपेड कार्ड क्या होते हैं?

प्रीपेड कार्ड यानी ऐसा कार्ड जिसमें पहले से पैसे डालने होते हैं और फिर उन्हीं पैसों से खरीदारी की जाती है. यह डेबिट कार्ड की तरह ही होता है, लेकिन इसमें बैंक अकाउंट की जरूरत नहीं होती. इसे ऑनलाइन शॉपिंग, इंटरनेशनल ट्रैवल और टैप-टू-पे जैसे फीचर्स के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

लेने से पहले फीस और चार्जेस भी जान लें

प्रीपेड कार्ड सुविधाजनक जरूर हैं, लेकिन इनमें कई तरह की फीस लगती है, जिसके बारे में आपको इसे इस्तेमाल करने से पहले से ही पता होना चाहिए. इन सभी चार्जेस को ध्यान में रखकर ही प्रीपेड कार्ड का चुनाव करना चाहिए. आइए जानते हैं इन फीस और चार्ज के बारे में.

  • कार्ड एक्टिवेशन या इश्यू करने की फीस
  • रीलोड फीस यानी दोबारा पैसे डालने पर चार्ज
  • हर महीने या सालाना मेंटेनेंस फीस
  • एटीएम से पैसे निकालने पर चार्ज
  • लंबे समय तक इस्तेमाल न करने पर इनएक्टिव फीस

कौन-कौन से बैंक दे रहे हैं प्रीपेड कार्ड?

  • SBI बैंक- गिफ्ट कार्ड, ईज़ी पे कार्ड
  • HDFC बैंक- मिलेनिया कार्ड, गिफ्टप्लस कार्ड
  • Axis बैंक- मील कार्ड, गिफ्ट कार्ड
  • ICICI बैंक- एक्सप्रेशन्स गिफ्ट कार्ड, पे डायरेक्ट कार्ड
  • Yes बैंक- कॉर्पोरेट गिफ्ट कार्ड, पेरोल कार्ड
  • Bank of Baroda- गिफ्ट कार्ड, ट्रैवलेजी कार्ड

क्रेडिट स्कोर पर होता है क्या असर?

साफ जवाब है नहीं. प्रीपेड कार्ड से खर्च की गई राशि की जानकारी क्रेडिट ब्यूरो तक नहीं जाती. यानी इसका आपके क्रेडिट स्कोर पर कोई असर नहीं होता. ना तो इससे क्रेडिट हिस्ट्री बनती है और ना ही क्रेडिट यूटिलाइजेशन या पेमेंट बिहेवियर का रिकॉर्ड बनता है.

क्यों करें प्रीपेड कार्ड का इस्तेमाल?

अगर आप बजट में रहकर खर्च करना चाहते हैं तो यह कार्ड सही विकल्प है. बच्चों या बिना बैंक अकाउंट वाले लोगों के लिए यह उपयोगी है. ऑनलाइन शॉपिंग में यह सुरक्षित रहता है. साथ ही, उपहार या ट्रैवल खर्चों के लिए भी यह अच्छा ऑप्शन है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6