&format=webp&quality=medium)
पेटीएम ने 18 मई को 'पेटीएम पॉकेट मनी' नाम का एक फीचर लॉन्च किया है (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)
मम्मी, ओटीपी (OTP) बता दो, खाने का पेमेंट करना है...या पापा, वॉट्सऐप पर क्यूआर कोड भेजा है, प्लीज पे कर दो...जी हां अगर आप पैरेंट्स हैं तो ये लाइन तो आप रोज ही सुनते ही होंगे. लेकिन अब डिजिटल दुनिया का दौर है, जिसमें कोई भी कैश लेकर नहीं चलता है, लेकिन उनके पास अपना बैंक अकाउंट न होने की वजह से बार-बार पैरेंट्स को परेशान होना पड़ता है.
लेकिन अब पैरेंट्स की ये 'ओटीपी वाली टेंशन' हमेशा के लिए खत्म होने वाली है.असल में हाल ही में पेटीएम (Paytm) ने 18 मई 2026 को एक ऐसा धांसू फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम है 'पेटीएम पॉकेट मनी' (Paytm Pocket Money)
आपको बता दें कि यह फीचर एनपीसीआई (NPCI) के 'यूपीआई सर्कल' (UPI Circle) पर आधारित है.असल में इसके जरिए पैरेंट्स अपने मौजूदा पेटीएम अकाउंट से बच्चों को डिजिटल पेमेंट करने की अनुमति दे सकते हैं,तो इसके लिए बच्चे को अपना बैंक अकाउंट खोलने या डेबिट कार्ड रखने की कोई जरूरत नहीं है.
पेटीएम जानता है कि बच्चों के हाथ में ये सुविधा देना रिस्क से भरा भी हो सकता है, तो फिर इसीलिए इस फीचर में पैरेंट्स को 'सुपरपावर' दी गई है

अगर लगता है कि बच्चा ज्यादा उड़ रहा है या कोई गलत ट्रांजेक्शन हो रहा है, तो आप एक क्लिक में उसका एक्सेस बंद कर सकते हैं.
कैश विड्रॉल मना है
| फीचर/जानकारी | क्या है खास? |
| सबसे बड़ा फायदा | बच्चे बिना बैंक अकाउंट के खुद कर सकेंगे UPI पेमेंट |
| मंथली लिमिट | आप तय करें बजट, अधिकतम ₹15,000 प्रति महीना |
| पेमेंट की सीमा | एक बार में अधिकतम ₹5,000 तक का ही पेमेंट |
| पैरेंट्स की पावर | लाइव ट्रैकिंग, हर खर्च का अलर्ट और जब चाहें 'ब्लॉक' करने की सुविधा |
| सुरक्षा कवच | पहले 30 मिनट में सिर्फ ₹500 और 24 घंटे में ₹5,000 की लिमिट |
| क्या है मना? | इस फीचर से कैश नहीं निकाल सकते और विदेश में पेमेंट बंद है |
| कैसे शुरू करें? | पेटीएम ऐप पर 'UPI Circle' सर्च करें और बच्चे को जोड़ें |
आपको बता दें कि पेटीएम का यह कदम वाकई 'गेम चेंजर' साबित हो सकता है.तो अगर आप भी रोज-रोज के 'ओटीपी' के झंझट से मुक्ति चाहते हैं और बच्चे को स्मार्ट बनाना चाहते हैं, तो 'पेटीएम पॉकेट मनी' आपके लिए ही है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 क्या एक साथ दो-तीन बच्चों को जोड़ सकते हैं?
आप एक ही अकाउंट से कई बच्चों को जोड़ सकते हैं और सबकी अलग-अलग लिमिट तय कर सकते हैं
Q2 क्या इसके लिए कोई एक्स्ट्रा फीस देनी होगी?
नहीं, यह सर्विस एकदम फ्री है,पेटीएम इसके लिए आपसे कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लेता
Q3 पैसा पैरेंट के बैंक अकाउंट से कटेगा या वॉलेट से?
पैसा सीधा आपके (पैरेंट के) लिंक बैंक अकाउंट से कटेगा, खाते में बैलेंस न होने पर पेमेंट फेल हो जाएगा
Q4 क्या बच्चा दोस्तों को भी पैसे भेज पाएगा?
नहीं, सुरक्षा के लिए इसे सिर्फ दुकानों के QR कोड पर पेमेंट करने के लिए ही बनाया गया है
Q5 अगर बच्चे का फोन चोरी हो जाए तो क्या करें?
आप अपने पेटीएम ऐप से तुरंत बच्चे का एक्सेस 'ब्लॉक' कर सकते हैं, जिससे पैसा सुरक्षित रहेगा