पहला Credit Card लेते ही मत कर देना ये 5 मिस्टेक! वरना Reward के चक्कर में Debt Trap में ना जाएं फंस

क्या आप अपना पहला क्रेडिट कार्ड लेने जा रहे हैं? ज़रा संभलकर! क्रेडिट कार्ड की 5 आम गलतियां आपको भारी कर्ज के जाल में फंसा सकती हैं.असल में मिनिमम अमाउंट चुकाना और ATM से कैश निकालना जैसी गलतियों से बचें.तो जानें क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने का वो 'स्मार्ट तरीका' जिससे आपका सिबिल स्कोर भी बढ़ेगा और जेब भी सुरक्षित रहेगी.
पहला Credit Card लेते ही मत कर देना ये 5 मिस्टेक! वरना Reward के चक्कर में Debt Trap में ना जाएं फंस

Credit Card एक शानदार फाइनेंशियल टूल है, अगर डिसीप्लिन के साथ इस्तेमाल करें (फोटो: प्रतीकात्मक)

आज के डिजिटल टाइम में क्रेडिट कार्ड केवल प्लास्टिक का कार्ड नहीं, बल्कि खर्च करने की ताकत है. ऑनलाइन शॉपिंग, कैशबैक, रिवॉर्ड पॉइंट्स, EMI और इमरजेंसी खर्च सब कुछ आसान लगने लगता है। लेकिन सच यह है कि क्रेडिट कार्ड सही इस्तेमाल किया तो फायदा, गलत यूज किया तो महंगा कर्ज बन सकता है।

असल में पहली बार कार्ड लेने वाले सबसे ज्यादा गलती करते हैं और वही गलती बाद में भारी ब्याज, लेट फीस और खराब सिबिल स्कोर में बदल जाती है.तो अगर आपने नया कार्ड लिया है या लेने जा रहे हैं, तो पहले ये 5 बातें जरूर जान लें.

5 प्वाइंट्स में समझ लें बाक

Add Zee Business as a Preferred Source
  • मिनिमम ड्यू भरना सबसे बड़ी गलती हो सकती है
  • पूरी लिमिट खर्च करना स्कोर खराब कर सकता है
  • ATM से कैसे निकालना महंगा पड़ता है
  • Reward के लालच में फालतू खर्च बढ़ता है
  • बिल लेट हुआ तो फ्री,इंट्रेस्ट और स्कोर तीनों पर असर

Credit Card लोगों को फंसाता क्यों है?

  • जब आप स्विप करते हैं, पैसा तुरंत नहीं जाता.
  • यही वजह है कि लोग जरूरत से ज्यादा खर्च कर बैठते हैं.
  • बाद में बिल आता है, तब असली झटका लगता है.

Minimum Due भरना: राहत नहीं, जाल है

Bill में दो रकम दिखती हैं:

  • टोटल अमाउंट ड्यू
  • मिनिमम अमाउंट ड्यू

बहुत लोग सोचते हैं कि अभी मिनिमम भर देते हैं, बाकी बाद में

सच क्या है?

  • अगर मिनिमम ड्यू भरते हैं, तो बाकी रकम पर भारी ब्याज लग सकता है.
  • कई कार्ड्स पर वार्षिक ब्याज दर बहुत ऊंची होती है

क्या करें?

  • हमेशा पूरा बिल भरने की कोशिश करें


पूरी Credit Limit खर्च करना गलत क्यों?

  • अगर आपके कार्ड की लिमिट ₹1 लाख है, तो इसका मतलब यह नहीं कि पूरा ₹1 लाख खर्च कर दें
  • इसे Credit Utilization Ratio कहते हैं
  • बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से क्रेडिट स्कोर प्रभावित हो सकता है

सेफ रूल

  • कोशिश करें कि लिमिटे का 30%-40% तक उपयोग करें
credit card

ATM से Cash निकालना महंगा पड़ सकता है

  • Credit Card से कैश विड्रॉल सुविधा होती है.
  • कैश इमरजेंसी के अलावा अवाइड करना बेहतर माना जाता है

क्यों?

  • कैश एडवांस फ्री लग सकता है
  • इंट्रस्ट तुरंत शुरू हो सकता है
  • Reward बेनेफिट्स नहीं मिलता

क्या करें?

  • कैश जरूरत हो तो डेबिट या दूसरे विकल्प देखें

Reward Points के चक्कर में ज्यादा खर्च

  • “10% cashback”, “5X reward”, “Sale offer” देखकर लोग जरूरत से ज्यादा खरीद लेते हैं

उदाहरण:

  • ₹300 कैशबैक पाने के लिए करीब ₹5000 की गैरजरूरी खरीदारी कर दी

क्या करें?

  • पहले जरूरत देखें, रिवॉर्ड बाद में

Due Date भूलना सबसे महंगा साबित हो सकता है

एक दिन की देरी भी नुकसान कर सकती है

असर:

  • लेट पेमेंट फीस
  • ब्याज चार्ज
  • क्रेडिट स्कोर पर असर

स्मार्ट तरीका

  • ऑटो-पे लगाएं
  • रिमाइंडर सेट करें
  • ड्यू डेट से 3 दिन पहले पेमेंट करें

नए यूजर के लिए Golden Rules

  • जितना पैसा बैंक में है, उतना ही खर्च करें
  • पूरा बिल ही भरें
  • इससे कैश विड्रॉल ना करें
  • लिमेट पूरी इस्तेमाल न करें
  • हर महीने स्टेटमेंट पढ़ें

आपके लिए मायने क्या हैं?

अगर आपने अभी पहला credit card लिया है, तो कार्ड दुश्मन नहीं है, गलत आदत दुश्मन है.

सही इस्तेमाल से:

  • अच्छा credit score बनता है
  • फ्यूचर लोन आसान हो सकता है
  • कैशबैक के बेनेफिट्स मिलते हैं

गलत इस्तेमाल से:

  • कर्ज बढ़ सकता है
  • तनाव बढ़ सकता है
  • स्कोर गिर सकता है
पैरामीटरसामान्य यूजर की गलतीस्मार्ट यूजर की पसंद
पेमेंटसिर्फ Minimum AmountTotal Amount Due
लिमिट इस्तेमाल100% (High Risk)30% (Safe & Smart)
ATM निकासीजरूरत पड़ने पर निकाल लेनाकभी नहीं (Strict No)
बिल पेमेंटड्यू डेट के दिनड्यू डेट से 3 दिन पहले

आगे क्या करें?

1. पहला कार्ड कौन सा लें?

  • कोई सालाना फीस नहीं
  • लाइफटाइम फ्री कार्ड
  • आसान रिवॉर्ड वाला कार्ड

2. महीने की आदत बनाएं

  • बिल डेट नोट करें
  • खर्च ट्रैक करें
  • पूरा पेमेंट करें

3. Limit बढ़ी तो खुश न हों

  • Limit बढ़ना मतलब खर्च बढ़ाना नहीं


आपके काम की बात

Credit Card एक शानदार फाइनेंशियल टूल है, अगर डिसीप्लिन के साथ इस्तेमाल करें. इसे मुफ्त पैसा मत समझिए, असल में यह सिर्फ पेमेंट सुविधा है, इनकम नहीं है.तो अगर आपने इन 5 गलतियों से बचाव कर लिया, तो credit card आपका फायदा करेगा वरना reward के चक्कर में debt trap बन सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या credit card रखना खराब है?

नहीं, गलत इस्तेमाल खराब है

Q2 Minimum due भरने से safe हैं?

Default से बच सकते हैं, लेकिन बाकी रकम पर charge लग सकता है

Q3 Credit score कैसे सुधरेगा?

Time पर bill भरें, limit कम उपयोग करें

Q4 पहला कार्ड कौन सा लें?

Low fee / no fee basic card बेहतर रहता है

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6