क्या आपके अकाउंट से कट रहा है पैसा? तो क्या है ये बैंकों का 'डार्क पैटर्न', समझिए पूरा खेल औऱ समझें कैसे 8 तरीकों से बचा सकते हैं अपनी गाढ़ी कमाई

बैंकिंग में ‘डार्क पैटर्न’ के जरिए कैसे चुपचाप कटते हैं आपके पैसे? जानिए 8 चालाक डिजिटल ट्रिक्स, जिनसे ग्राहक फंस जाते हैं.तो RBI ने जुलाई 2026 तक इन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है.जी हां समझें पूरा खेल और बचाव के जरूरी तरीके.
क्या आपके अकाउंट से कट रहा है पैसा?  तो क्या है ये बैंकों का 'डार्क पैटर्न', समझिए  पूरा खेल औऱ समझें कैसे 8 तरीकों से बचा सकते हैं अपनी गाढ़ी कमाई

बैंक आपको कैसे “डार्क पैटर्न” के जाल में फंसाते हैं? ये सवाल अब केवल ग्राहकों का नहीं, बल्कि सरकार और रिजर्व बैंक का भी बन गया है.असल में बीते दिनों वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों को साफ शब्दों में कहा कि वे बीमा और दूसरे फाइनेंशियल प्रोडक्ट गलत तरीके से बेचने के बजाय अपने असली काम पर ध्यान देना चाहिए. इसके तुरंत बाद RBI ने भी सख्त रुख अपनाते हुए एक ड्राफ्ट गाइडलाइन जारी की है, जिसमें बैंकों को जुलाई 2026 तक हर तरह के “डार्क पैटर्न” खत्म करने को कहा गया है.

अब सवाल है – आखिर ये डार्क पैटर्न होते क्या हैं?

आसान भाषा में समझें तो ये ऐसे तरीके हैं जिनसे बैंक या फाइनेंशियल कंपनियां आपको बिना जरूरत के कोई भी प्रोडक्ट खरीदने या एक्स्ट्रा चार्ज देने पर मजबूर कर देती हैं. जी हां ऐप या वेबसाइट का डिजाइन इस तरह बनाया जाता है कि आप कन्फ्यूज हो जाएं या जल्दी में गलत ऑप्शन चुन लें.

Add Zee Business as a Preferred Source

सवाल: कितने तरीके से बैंक लगाते हैं ग्राहकों को 'चूना'?

1. बास्केट स्नीकिंग (छिपा हुआ जोड़)

  • लोन या कार्ड के लिए अप्लाई करते पर आखिरी स्टेप पर कोई “एड-ऑन” बीमा या सर्विस अपने आप जुड़ जाती है.
  • फिर कई बार आपको पता भी नहीं चलता कि आपने एक्स्ट्रा चार्ज एक्सेप्ट कर लिया है.

2. बार-बार खरीदने का दबाव

  • ऐप पर लगातार पॉप-अप आते हैं -अभी लें, लास्ट चांस, सिर्फ आज ऑफर.
  • ग्राहक को ऐसा महसूस कराया जाता है कि अगर अभी नहीं लिया तो बड़ा नुकसान हो जाएगा.

3. जबरन साइन-अप

  • कभी-कभी नेट बैंकिंग में कोई जरूरी फीचर यूज करने के लिए पहले किसी और सर्विस के लिए रजिस्टर करना पड़ता है.
  • मतलब साफ है कि एक काम के लिए दो काम थोप दिए जाते हैं.

4. कैंसल करना मुश्किल

  • सब्सक्रिप्शन लेना आसान, लेकिन बंद करना बेहद कठिन होता है.
  • ऑनलाइन ऑप्शन नहीं, ब्रांच जाने को कहा जाता है.
  • असल में कई लोग झंझट से बचने के लिए फीस भरते रहते हैं.bank

5. बेट एंड स्विच

  • शुरू में कम ब्याज या कम फीस का वादा, लेकिन आखिर में शर्तें बदल जाती हैं.
  • असल में जो प्रोडक्ट दिखाया गया था, वही असल में नहीं मिलता.

6. इंटरफेस में उलझाव

  • ऐप या वेबसाइट का डिजाइन जानबूझकर ऐसा बनाते हैं कि “ना” वाला बटन छोटा और “हां” वाला बड़ा दिखे.
  • कई बार भाषा भी ऐसी होती है कि ग्राहक कंफ्यूजन हो जाए.

7. छिपे हुए चार्ज

  • ट्रांजेक्शन के आखिरी स्टेप पर अचानक प्रोसेसिंग फीस, मेंटेनेंस चार्ज या अन्य शुल्क जुड़ जाते हैं.
  • ग्राहक सोचता है कि अब तक इतना टाइम लगा दिया है, तो ट्रांजेक्शन पूरा ही कर दे.

8. डबल नेगेटिव भाषा

  • अगर आप ऑफर नहीं लेना चाहते तो यहां क्लिक न करें.
  • ऐसी उलझी भाषा से कई लोग गलती से सहमति दे देते हैं.

सवाल: आखिर सबसे बड़ी परेशानी कहां पर होती है?

कई बैंकिंग ऐप “फ्री सर्विस” का विज्ञापन करते हैं. लेकिन जब आप पैसे ट्रांसफर करने या अकाउंट बंद करने की प्रोसेस शुरू करते हैं, तब अचानक अलग-अलग चार्ज जुड़ जाते हैं.असल में कभी ट्रांसफर फीस, कभी अकाउंट इनएक्टिविटी फीस. और यह सब आखिरी स्टेप पर दिखाया जाता है. तो कुछ मामलों में तो ग्राहक को बाद में बिल में एक्स्ट्रा शुल्क दिखता है, जबकि पहले इसकी कोई साफ जानकारी नहीं दी गई होतीय

अकाउंट बंद करना क्यों मुश्किल?

  • अकाउंट खोलना कुछ ही मिनटों का काम है, लेकिन बंद करना किसी परीक्षा से कम नहीं.
  • पहले लंबी प्रोसेस, फिर हिडिन चार्ज, फिर डेटा शेयरिंग से बाहर निकलने का झंझट.
  • असल में कई बार डिजाइन ही ऐसा रखा जाता है कि ग्राहक थक जाए और फैसला बदल दे.bank

RBI का नया कदम क्या कहता है?

RBI ने साफ कर दिया है कि बैंकों को पारदर्शिता दिखानी होगी.तो किसी भी प्रोडक्ट की बंडलिंग जबरन नहीं की जा सकती है. असल में ग्राहक की साफ-साफ सहमति जरूरी होगी और जुलाई 2026 तक हर तरह के डार्क पैटर्न खत्म करने होंगे.

ग्राहकों को क्या करना चाहिए?

  • हर शर्त ध्यान से पढ़ें
  • “ऑटो-टिक” बॉक्स हटाकर देखें
  • ट्रांजैक्शन से पहले चार्ज की डिटेल चेक करें
  • अनचाहे प्रोडक्ट तुरंत कैंसल करें

जरूरत पड़े तो बैंक या RBI में शिकायत करें

डिजिटल बैंकिंग आसान जरूर है, लेकिन आंख बंद कर भरोसा करना सही नहीं है.तो अब जब RBI सख्त हो गया है, तो उम्मीद है कि बैंक भी पारदर्शी तरीके से काम करेंगे. लेकिन तब तक, हर छोटी-बड़ी चीज समझकर ही “Agree” बटन दबाएं.


FAQs

Q1. डार्क पैटर्न क्या होता है?
ऐसा डिजिटल डिजाइन या तरीका, जिससे ग्राहक को कन्फ्यूज कर अनचाहा प्रोडक्ट खरीदने या अतिरिक्त शुल्क देने पर मजबूर किया जाए

Q2. क्या डार्क पैटर्न अवैध है?
अगर ग्राहक की स्पष्ट सहमति के बिना शुल्क या प्रोडक्ट जोड़ा जाए, तो यह गलत व्यापारिक प्रैक्टिस मानी जा सकती है

Q3. RBI ने क्या कदम उठाया है?
RBI ने बैंकों को जुलाई 2026 तक सभी डार्क पैटर्न खत्म करने और पारदर्शिता बढ़ाने का निर्देश दिया है

Q4. सबसे आम डार्क पैटर्न कौन से हैं?
छिपे हुए चार्ज, ऑटो-टिक बॉक्स, मुश्किल कैंसिलेशन, भ्रामक ऑफर और कन्फ्यूजिंग भाषा

Q5. ग्राहक खुद को कैसे बचाएं?
हर शर्त पढ़ें, चार्ज डिटेल चेक करें, ऑटो-सेलेक्ट हटाएं और जरूरत पड़ने पर शिकायत दर्ज करें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6