Visa, MasterCard या RuPay? आपकी जेब के लिए कौन सा कार्ड है बेस्ट? फर्क और टाइप जानकर पक्का हैरान रह जाएंगे आप

भारत में डेबिट कार्ड के कई टाइम मौजूद हैं, जैसे Visa, MasterCard, RuPay, Maestro, कॉन्टैक्टलेस और वर्चुअल कार्ड. सही डेबिट कार्ड चुनने से सेफ लेनदेन, कम चार्ज और बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलता है.
Visa, MasterCard या RuPay? आपकी जेब के लिए कौन सा कार्ड है बेस्ट? फर्क और टाइप जानकर पक्का हैरान रह जाएंगे आप

जेब में कैश हो या न हो, यह प्लास्टिक का छोटा सा कार्ड आज सबका सबसे पक्का साथी है.जी हां बैंक में खाता खुलते ही यह आपको 'वेलकम गिफ्ट' की तरह मिल जाता है.हालांकि दिखने में यह बिल्कुल क्रेडिट कार्ड का 'जुड़वा भाई' लगता है, लेकिन इनकी फितरत में जमीन-आसमान का फर्क होता है.असल में क्रेडिट कार्ड आपको 'उधारी' की आजादी देता है, जबकि डेबिट कार्ड आपको 'अपनी कमाई' पर जीने की सीखता है.वैसे याद रहे, यह जादू तभी तक चलेगा, जब तक आपके बैंक खाते में 'विटामिन M' यानी बैलेंस मौजूद है. हालांकि ज्यादातर लोग रोजाना डेबिट कार्ड का यूज करते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को यह पता होता है कि भारत में डेबिट कार्ड कितनी तरह के होते हैं और उनमें क्या अंतर होता है.असल में सही डेबिट कार्ड चुनने के लिए इनका फर्क समझना बहुत ही जरूरी होता है.

भारत में मौजूद डेबिट कार्ड के टाइप

भारत में मुख्य रूप से चार प्रकार के डेबिट कार्ड फेमस हैं
Visa, MasterCard, RuPay और Maestro
इसके अलावा आजकल कॉन्टैक्टलेस और वर्चुअल डेबिट कार्ड भी तेजी से फेमस हो रहे हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Visa डेबिट कार्ड

Visa भारत में सबसे ज्यादा यूज होने वाला पेमेंट नेटवर्क है. इससे देश और विदेश दोनों जगह ऑनलाइन और ऑफलाइन लेनदेन किया जा सकता हैय Visa कार्ड में बेहतर सेफ फीचर्स और 24 घंटे ग्राहक सेवा की सुविधा मिलती है.

Visa डेबिट कार्ड के प्रकार:

  • Visa Classic
  • Visa Gold
  • Visa Platinum
  • Visa Signature
  • Visa Infinite

ये कार्ड ATM से पैसे निकालने, ऑनलाइन खरीदारी और कैशलेस पेमेंट के लिए उपयोग किए जाते हैं.

MasterCard डेबिट कार्ड

MasterCard भी एक अंतरराष्ट्रीय पेमेंट नेटवर्क है.असल में यह Visa के बाद सबसे ज्यादा यूज किया जाता है. MasterCard से देश और विदेश दोनों जगह खरीदारी की जा सकती है. इन कार्डों पर कई बार कैशबैक और रिवॉर्ड पॉइंट्स भी मिलते हैंय

MasterCard डेबिट कार्ड के प्रकार

  • Standard Debit MasterCard
  • Platinum Debit MasterCard
  • World Debit MasterCard

Maestro कार्ड

Maestro कार्ड की शुरुआत 1991 में MasterCard ने की थी. यह पूरी दुनिया में मान्य माना जाता है और ATM तथा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए यूज किया जाता है. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के लेन-देन के लिए यह एक सेफ ऑप्शन माना जाता है.

RuPay डेबिट कार्ड

RuPay भारत का अपना पेमेंट नेटवर्क है, जिसे NPCI ने शुरू किया है.असल में यह कार्ड सरकारी और निजी बैंकों के साथ-साथ ग्रामीण बैंकों द्वारा भी जारी किया जाता है.
RuPay कार्ड भारत के भीतर लेन-देन के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी है. इसमें ट्रांजैक्शन खर्च कम होता है और ऑनलाइन शॉपिंग, ATM निकासी जैसी सुविधाएं आसानी से मिलती हैं.

Contactless डेबिट कार्ड

कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड से बिना PIN डाले एक तय सीमा तक पेमेंट किया जा सकता है. बस कार्ड को मशीन के पास ले जाना होता है और पेमेंट हो जाता है.
इसमें कार्ड स्वाइप करने या कैशियर को देने की जरूरत नहीं होती, जिससे धोखाधड़ी का खतरा कम होता है.

Virtual डेबिट कार्ड

वर्चुअल डेबिट कार्ड का कोई फिजिकल रूप नहीं होता है, यह मोबाइल ऐप में डिजिटल रूप से मौजूद रहता है. इसमें भी कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट और CVV जैसी पूरी जानकारी होती है.
ये कार्ड केवल ऑनलाइन पेमेंट के लिए उपयोग होता है, इससे ATM से पैसे नहीं निकाले जा सकते.

सही डेबिट कार्ड कैसे चुनें?

फीस और चार्ज: सालाना चार्ज और अन्य चार्ज जरूर जांचें.
इंटरनेशनल यूज: अगर आप विदेशी वेबसाइट से खरीदारी करते हैं तो इंटरनेशनल कार्ड चुनें.
निकासी और ट्रांजैक्शन लिमिट: ATM और ऑनलाइन लिमिट को समझें.
रिवॉर्ड और ऑफर: कैशबैक, रिवॉर्ड या ट्रैवल बेनिफिट देखें.

इन सभी बातों को ध्यान में रखकर वही डेबिट कार्ड चुनें जो आपकी जरूरतों के हिसाब का हो.

डेबिड कार्ड बन गया है आसान ऑप्शन

डेबिट कार्ड आज नकद का सबसे सुरक्षित और आसान ऑप्शन बन चुका है. यह न सिर्फ ले जाना आसान है बल्कि सेफ भी है.तो अलग-अलग प्रकार के डेबिट कार्ड अलग-अलग जरूरतों को पूरा करते हैं. जी हां कोई कार्ड आपको शॉपिंग पर छूट देता है तो कोई ट्रैवल बेनिफिट.तो इसलिए डेबिट कार्ड लेते समय उसकी सुविधाओं को समझना बेहद जरूरी है.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए बैंक से संपर्क करें)
यह भी पढ़ें: Paytm ने लॉन्च किया कार्ड एक्सेप्ट करने वाला साउंडबॉक्स, टैप करके कर सकेंगे 5,000 रुपये तक का भुगतान

डेबिड कार्ड से जुड़े 5 FAQs

Q1. भारत में कितने प्रकार के डेबिट कार्ड उपलब्ध हैं?
भारत में मुख्य रूप से Visa, MasterCard, RuPay और Maestro डेबिट कार्ड उपलब्ध हैं, इसके अलावा कॉन्टैक्टलेस और वर्चुअल डेबिट कार्ड भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं.

Q2. RuPay डेबिट कार्ड का सबसे बड़ा फायदा क्या है?
RuPay कार्ड भारत का अपना पेमेंट नेटवर्क है, इसमें ट्रांजैक्शन चार्ज कम होता है और यह घरेलू लेनदेन के लिए सबसे किफायती विकल्प माना जाता है.

Q3. कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड कैसे काम करता है?
इस कार्ड से तय सीमा तक बिना PIN डाले मशीन के पास कार्ड ले जाकर भुगतान किया जा सकता है, जिससे पेमेंट तेज और सुरक्षित हो जाता है.

Q4. वर्चुअल डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कहां किया जा सकता है?
वर्चुअल डेबिट कार्ड का उपयोग केवल ऑनलाइन शॉपिंग और डिजिटल पेमेंट के लिए किया जाता है, इससे ATM से नकद निकासी नहीं की जा सकती.

Q5. सही डेबिट कार्ड चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
कार्ड चुनते समय वार्षिक शुल्क, ट्रांजैक्शन लिमिट, अंतरराष्ट्रीय उपयोग की सुविधा, सुरक्षा फीचर्स और मिलने वाले रिवॉर्ड या कैशबैक जरूर देखें.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6