भारत में 'रूपे' कार्ड के बढ़ते प्रमोशन से वीजा परेशान, अमेरिकी सरकार से की शिकायत

Visa-RuPay Card: वीजा ने अमेरिकी सरकार से भारत के स्वदेशी पेमेंट सर्विस गेटअवे रूपे कार्ड को लेकर शिकायत दर्ज की है. वीजा का कहना है कि रूपे के प्रमोशन की वजह से कंपनी को बहुत नुकसान हो रहा है.
भारत में 'रूपे' कार्ड के बढ़ते प्रमोशन से वीजा परेशान, अमेरिकी सरकार से की शिकायत

Rupay Card Promotion: पेमेंट गेटवे वीजा (Visa) ने भारत के रूपे कार्ड को लेकर अमेरिकी सरकार से शिकायत दर्ज की है. वीजा कंपनी ने अमेरिकी सरकार से शिकायत की है कि भारत अपने पेमेंट सर्विस सिस्टम Rupay कार्ड सर्विस का औपचारिक और अनौपचारिक तरीके से प्रचार कर रहा है. कंपनी ने बताया कि इससे भारत में वीजा कंपनी को नुकसान हो रहा है. रॉयर्स की एक रिपोर्ट के हवाले से इस बात की जानकारी दी गई है.

रूपे और वीजा आमने-सामने

बता दें कि भारत का स्वदेशी पेमेंट सर्विस रूपे कार्ड वीजा के लिए एक प्रतिद्वंदी है और भारत, वीजा के लिए एक प्रमुख बाजार है. बता दें कि वीजा कंपनी ने सार्वजनिक तौर पर रूपे कार्ड के बढ़ते प्रभाव को लेकर कुछ नहीं कहा है लेकिन अमेरिका सरकार के मेमो से इस शिकायत के बारे में जानकारी मिली है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live यहां देखें

a

वीजा ने USTR में जताई चिंता

वीजा ने 9 अगस्त को अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) कैथरीन ताई और CEO अल्फ्रेड केली सहित कंपनी के अधिकारियों के बीच एक बैठक के दौरान भारत में लेवल प्लेइंग फील्ड खेल मैदान के बारे में चिंता जताई थी.

मास्टरकार्ड (Mastercard) ने भी की थी शिकायत

वीजा के अलावा मास्टरकार्ड ने निजी तौर पर यूएसटीआर के सामने इन्हीं शिकायतों को रखा है. रॉयटर्स ने 2018 में जानकारी दी थी कि कंपनी ने USTR में विरोध दर्ज कराया था कि भारत के प्रधानमंत्री स्थानीय नेटवर्क का प्रचार करने के लिए राष्ट्रवाद का सहारा ले रहे हैं.

बता दें कि NCPI एक गैर-लाभकारी एंटिटी है. ये भारत मे रूप कार्ड चलाती है. देश के प्रधानमंत्री मोदी ने सालों से रूपे कार्ड को बढ़ावा दिया है, जो वीजा और मास्टरकार्ड जैसी कंपनियों के लिए चुनौती बनता जा रहा है. नवंबर 2020 तक भारत के 95.2 करोड़ डेबिट और क्रेडिट कार्ड में RuPay की हिस्सेदारी 63 फीसदी थी. जबकि 2017 में यह हिस्सेदारी 15 फीसदी की थी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6