ये बैंक दे रहा है ATM से अनलिमिटेड कैश ट्रांजैक्शन की सुविधा, नहीं लगता कोई एक्स्ट्रा चार्ज

Unlimited ATM Transactions: ये स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने एटीएस ट्रांजैक्शन पर कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं ले रहा है. जितनी बार आपका मन चाहे, आप कैश निकासी कर सकते हैं.
ये बैंक दे रहा है ATM से अनलिमिटेड कैश ट्रांजैक्शन की सुविधा, नहीं लगता कोई एक्स्ट्रा चार्ज

ये बैंक दे रहा है अनलिमिटेड कैश ट्रांजैक्शन की सुविधा

Free ATM Cash Transactions: मौजूदा समय में कई बैंक अपने ग्राहकों से एक तय लिमिट के बाद ATM ट्रांजैक्शन पर चार्ज लेते हैं. देश में कई ऐसे बैंक हैं जो 5 बार ATM ट्रांजैक्शन की छूट देते हैं लेकिन उसके बाद ग्राहकों से चार्ज वसूल करते हैं. हालांकि मेट्रो शहरों में ये लिमिट 3 बार की ही है. लेकिन हम आपको आज एक ऐसे बैंक के बारे में बता रहे हैं जो अपने अनलिमिटेड ATM ट्रांजैक्शन की सुविधा देता है.

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक

ये बैंक अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड एटीएम ट्रांजैक्शन की सुविधा देता है. हाल ही में वर्ल्ड सीनियर सिटीजन डे पर बैंक ने इस बात की जानकारी दी थी. बैंक ने बताया कि ग्राहक बैंक ब्रांच और एटीएम दोनों जगह से अनलिमिटेड ट्रांजैक्शन (unlimited transactions) कर सकता है. बैंक अपने ग्राहकों से कैश ट्रांजैक्शन और नॉन कैश ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live यहां देखें

ग्राहकों ने जताई खुशी

बैंक की इस पहल पर ग्राहकों ने खुशी जताई है. बैंक ने अपने ट्विटर हैंडल से इस फैसले की जानकारी दी, जिसका ग्राहकों ने खुले दिल से स्वागत किया. एक ग्राहक ने लिखा कि डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए ये एक अच्छी पहल है.

जून में RBI ने किया था बदलाव

बता दें कि जून महीने में भारतीय रिजर्व बैंक ने एटीएम से कैश निकासी को लेकर नियमों में बदलाव किया था. RBI ने वित्तीय लेनदेन के लिए 15 रुपए से 17 रुपए तक और गैर वित्तीय लेनदेन के लिए 5 रुपए से 6 रुपए तक प्रति लेनदेन इंटरचेंज शुल्क बढ़ाने को मंजूरी दी थी.

ग्राहकों को मिलेगा फायदा

अगर आपका सेविंग अकाउंट भी उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में है, तो आप इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं. इस बैंक के एटीएम से कैश और नॉन कैश ट्रांजैक्शन को लेकर कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा. बैंक ने अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड कैश ट्रांजैक्शन की सुविधा दी है.