&format=webp&quality=medium)
आजकल निवेशक हाई ब्याज दरों के उतार-चढ़ाव को लेकर टेंशन में रहते हैं, लेकिन फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) अभी भी सबसे सेफ और भरोसेमंद इन्वेस्टमेंट माना जाता है. इसमें फिक्स टाइम पर गारंटीड रिटर्न मिलता है, इसलिए इसे आम लोग और सीनियर सिटीजन दोनों पसंद करते है. देश के बड़े बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को शानदार एफडी ब्याज दरें दे रहे हैं.तो अगर आप भी अपनी सेविंग्स को सेफ तरीके से बढ़ाना चाहते हैं, तो इन बैंकों की खास एफडी स्कीम आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं. जानें एफडी निवेश की टॉप 5 बैंकों में कहां मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
| बैंक | आम नागरिक (FD ब्याज दर) | वरिष्ठ नागरिक (FD ब्याज दर) | सबसे ऊंची दर और अवधि |
|---|---|---|---|
| SBI | 3.05% – 6.60% | 3.55% – 7.10% | 444 दिन |
| HDFC | 2.75% – 6.60% | 3.25% – 7.10% | 18 से <21 महीने |
| ICICI | 2.75% – 6.60% | 3.25% – 7.10% | 2 साल 1 दिन – 10 साल |
| PNB | 3.00% – 6.60% | 3.50% – 7.10% | 390 दिन |
| BoB | 3.50% – 6.60% | 4.00% – 7.10% | 444 दिन |
बैंक में एफडी अकाउंट खोलना बहुत आसान है. आप नजदीकी बैंक शाखा में जाकर या नेटबैंकिंग/मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन भी एफडी शुरू कर सकते हैं, बस सेविंग अकाउंट होना जरूरी है.इसके लिए राशि, अवधि और नामांकित व्यक्ति चुनकर फॉर्म भरें.पेमेंट के बाद आपका एफडी अकाउंट तुरंत एक्टिव हो जाता है. (स्रोत: बैंकों की वेबसाइट, 25 सितंबर 2025 तक)
Q1. एफडी क्या है और इसमें निवेश क्यों करें?
एफडी एक सुरक्षित निवेश है जिसमें तय समय पर गारंटीड रिटर्न मिलता है.
Q2. 2025 में सबसे ज्यादा एफडी ब्याज दर कौन सा बैंक दे रहा है?
एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा 6% से 7% तक ब्याज दे रहे हैं.
Q3. सीनियर सिटीजन को एफडी पर कितनी ज्यादा ब्याज दर मिलती है?
सीनियर सिटीजन को आम नागरिकों से लगभग 0.50% ज्यादा ब्याज दर मिलती है.
Q4. एफडी खाता कैसे खोला जा सकता है?
आप नजदीकी बैंक शाखा, नेटबैंकिंग या मोबाइल ऐप से ऑनलाइन एफडी अकाउंट खोल सकते हैं.
Q5. एफडी पर ब्याज कब मिलता है?
ब्याज मासिक, तिमाही, सालाना या मैच्योरिटी पर मिलता है, यह आपके चुने गए विकल्प पर निर्भर करता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)