&format=webp&quality=medium)
हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से रेपो रेट (Repo Rate) में 50 बेसिस पॉइंट (Basis Point) की कटौती की गई थी. इसके बाद देश के कई बड़े बैंकों ने अपने सेविंग अकाउंट्स (Saving Account) पर मिलने वाली ब्याज दरों में बदलाव किया है.
देश का सबसे बड़ा बैंक SBI अब सभी सेविंग अकाउंट बैलेंस पर सिर्फ 2.5% सालाना ब्याज देगा. यह दर 15 जून 2025 से लागू है. पहले ₹10 करोड़ से कम पर 2.7% और ₹10 करोड़ या उससे अधिक पर 3% ब्याज मिल रहा था.
यहां देखें Video: SBI, HDFC, ICICI समेत 7 बड़े बैंकों ने घटाई Savings Account Interest Rate!
HDFC बैंक ने 10 जून 2025 से सभी सेविंग अकाउंट बैलेंस पर 2.75% सालाना ब्याज तय किया है. पहले ₹50 लाख तक 2.75% और इससे ऊपर 3.25% ब्याज मिलता था.
ICICI बैंक ने भी अब सभी सेविंग अकाउंट्स पर 2.75% सालाना ब्याज तय कर दिया है, जो 12 जून 2025 से लागू है. पहले ₹50 लाख से ऊपर 3.25% और उससे नीचे 2.75% ब्याज मिलता था.
Bank of Baroda अब सेविंग अकाउंट बैलेंस के अनुसार 2.7% से 4.25% के बीच ब्याज दे रहा है. नई दरें 12 जून 2025 से लागू हैं.
Federal Bank अब बैलेंस स्लैब के अनुसार 2.5% से 6.25% तक ब्याज दे रहा है. ये नई दरें 17 जून 2025 से प्रभावी हैं.
IndusInd Bank ने सेविंग अकाउंट्स पर ब्याज दर को 3% से 5% के बीच रखा है, जो बैलेंस पर निर्भर करता है. नई दरें 16 जून 2025 से लागू हैं.
RBL Bank अब सेविंग अकाउंट्स पर 3% से 6.75% सालाना ब्याज दे रहा है, बैलेंस के अनुसार. यह दरें 16 जून 2025 से लागू हो चुकी हैं.