गलती से भी ना करें क्रेडिट कार्ड होल्डर ये मिस्टेक, वरना रह जाएंगे पछताते,जानें ये 5 काम की बातें

क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल आपको फायदे दिला सकता है, लेकिन 5 ऐसी गलतियां हैं जो आपके बैंक बैलेंस को खाली कर सकती हैं.असल में मिनिमम ड्यू भरने से लेकर एटीएम से कैश निकालने तक, जानें वो कौन सी बातें हैं जिनका ध्यान रखकर आप भारी ब्याज और खराब सिबिल स्कोर से बच सकते हैं.
गलती से भी ना करें क्रेडिट कार्ड होल्डर ये मिस्टेक, वरना रह जाएंगे पछताते,जानें ये 5 काम की बातें

आजकल के टाइम में क्रेडिट कार्ड एक सुविधा नहीं बल्कि लाइफस्टाइल बन चुका है (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)

आजकल के टाइम में क्रेडिट कार्ड एक सुविधा नहीं बल्कि लाइफस्टाइल बन चुका है. लेकिन यही कार्ड अगर आपने गलत तरीके से यूज कर लिया तो फिर आपकी सेविंग्स, सिबिल स्कोर और भविष्य की लोन क्षमता तीनों खराब हो सकती हैं.

असल में सबसे बड़ा रिस्क है ‘मिनिमम ड्यू’, लेट पेमेंट, ATM से कैश निकालना और जरूरत से ज्यादा कार्ड रखना. जी हां जिस तरह से हर छोटी बड़ी चीज के लिए लोग कार्ड पर निर्भर हो रहे हैं, ऐसे में गलतियों करने के चांस भी बढ़ जात हैं.इसलिए कहां जाता है कि सही तरीके से यूज किया जाए तो क्रेडिट कार्ड फायदे का सौदा है, लेकिन लापरवाही इसे कर्ज का दलदल बना सकती है.


क्रेडिट कार्ड लोगों को इतना लुभा क्यों जाता है?

  • आज ऑनलाइन शॉपिंग, फ्लाइट बुकिंग से लेकर EMI कल्चर के दौर में क्रेडिट कार्ड लोगों की पहली पसंद बन चुका है
  • क्रेडिट कार्ड के सही यूज से कैशबैक मिलता है
  • इसको यूज करने से रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं
  • इतना ही नहीं EMI सुविधा मिलती है
  • हर किसी के लिए तुरंत खरीदारी आसान हो जाती है

हालांकि असली समस्या तब शुरू होती है जब लोग इसे फ्री पैसा समझने लगते हैं.तो इसलिए याद रखिए कि क्रेडिट कार्ड आपकी कमाई नहीं, बैंक का उधार है.

क्या है सबसे बड़ा रिस्क?

  • सबसे बड़ा रिस्क असल में ये है कि लोग क्रेडिट कार्ड के ब्याज को समझे बिना खर्च करते जाते हैं.
  • कई बार तो कार्ड का सालाना ब्याज 30 से 40 फीसदी तक पहुंच जाता है.
  • मतलब कि समय पर बिल नहीं भरा, तो छोटा खर्च भी कुछ मंथ में बड़ा कर्ज बन सकता है
  • यही कारण है कि हजारों लोग Debt Trap में फंस जाते हैं

गलती नंबर 1: Minimum Due भरकर खुद को सुरक्षित समझना

क्या होता है Minimum Due?

  • ये पूरे बिल का छोटा हिस्सा होता है जिसे भरने पर बैंक आपको डिफॉल्टर नहीं मानता
  • मान लें कि अगर बिल ₹50,000 है, तो बैंक बस ₹2,000 या ₹3,000 Minimum Due दिखा सकता है
  • यहीं पर लोग सोचते हैं कि मिनिमम ड्यू देकर मामला खत्म हो गया
  • सच ये है कि बची राशि पर बैंक भारी ब्याज लगाता है और वही ब्याज अगले महीने फिर ब्याज पैदा करता है
स्थितिअसर
Full Paymentकोई ब्याज नहीं
Minimum Due36%-42% तक ब्याज
लगातार देरीDebt Trap शुरू


गलती नंबर 2: पूरी क्रेडिट लिमिट खर्च कर देना

  • लिमिट से ज्यादा यूज करने से सिबिल स्कोर पर बुरा असर होगा
  • इसको Credit Utilisation Ratio (CUR) कहते हैं
  • लिमिट ₹1 लाख है और खर्च महीने में ₹90,000 कर रहे हैं, तो बैंक को लगता है कि क्रेडिट पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं

कितना खर्च सेफ मानते हैं?

  • 20% से 30% तक उपयोग सबसे बेहतर
  • 50% से ऊपर रिस्क माना जाता है
  • 80%-100% यूज सिबिल गिरा सकता है

गलती नंबर 3: ATM से कैश निकालना

  • क्रेडिट कार्ड के जरिए एटीएम से कैश निकालने गलत है
  • पैसा निकालेंगे को उसी दिन से ब्याज शुरू हो सकता है
  • कोई इंटरेस्ट-फ्री पीरियड नहीं मिलता है
  • अलग से कैश एडवांस फीस लगती है है
  • इस यूज पर कई कार्ड कंपनियां करीब 2.5% से 3% तक एक्स्ट्रा चार्ज लेती हैं

गलती नंबर 4: बिल पेमेंट में देरी करना

  • अक्सर लेट फीस के अलावा सबसे बड़ा नुकसान सिबिल स्कोर को होता है.
  • सिबिल स्कोर खराब होने पर होम लोन रिजेक्ट हो सकता है
  • कार लोन महंगा,पर्सनल लोन मुश्किल और भविष्य में कार्ड अप्रूवल दिक्कत होगी
  • तभी आज कई कंपनियां नौकरी देने से पहले भी क्रेडिट हिस्ट्री देखती हैं
  • इससे बचन के लिए ऑटो पे को ऑन रखें

गलती नंबर 5: जरूरत से ज्यादा क्रेडिट कार्ड रखना

  • कई लोग ऑफर देखकर लगातार नए कार्ड लेते रहते हैं
  • लेकिन बाद में फिर परेशानी झेलना पड़ता है.
  • ज्यादा कार्ड रखने से Annual Fee बढ़ती है
  • Tracking मुश्किल होती है,ड्यू डेट भूलने लगते हैं
  • एक कार्ड का बिल दूसरे से भरने की नौबत आ जाती है
  • यही Debt Cycle की शुरुआत होती है
credit card

क्रेडिट कार्ड हमेशा खराब चीज है?

अगर समझदारी से इस्तेमाल किया जाए तो यह बहुत फायदेमंद टूल है

सही इस्तेमाल कैसे करें?

  • पूरा पेमेंट करें
  • CUR 30% से नीचे रखें
  • रिवॉर्ड पॉइंट्स टाइम पर रिडीम करें
  • इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन की जरूरत है पर ही ऑन करें
  • स्टेटमेंट हर महीने चेक करें
सुविधा/कामसही तरीका (स्मार्ट यूजर)गलत तरीका (होगा नुकसान)
बिल पेमेंटहमेशा पूरा बिल भरेंसिर्फ 'मिनिमम ड्यू' भरना
कैश की जरूरतडेबिट कार्ड इस्तेमाल करेंक्रेडिट कार्ड से कैश निकालना
लिमिट का इस्तेमालकेवल 30% तक खर्च करेंपूरी 100% लिमिट खत्म करना
कार्ड सुरक्षाबैंक ऐप से खुद ब्लॉक करेंकस्टमर केयर का इंतजार करना
रिवॉर्ड पॉइंट्ससमय पर रिडीम करेंपॉइंट्स एक्सपायर होने देना

इन बातों को ना करें इग्नोर

  • हमेशा फुल बिल पे करें
  • 30% से ज्यादा लिमिट इस्तेमाल न करें
  • ATM कैश विड्रॉल से बचें
  • Auto-Debit चालू करें
  • 1-2 कार्ड ही रखें
  • हर महीने स्टेटमेंट जरूर पढ़ें

आपके काम की बात

क्रेडिट कार्ड कोई दुश्मन नहीं है, लेकिन लापरवाही इसे रिस्की बना देती है.जी हां अगर आप अनुशासन के साथ इसका यूज करेंगे, तो फिर ये फ्री में हवाई सफर, कैशबैक और डिस्काउंट दिला सकता है. लेकिन अगर आप लापरवाह हुए, तो कर्ज के लाज में भी फंसा सकता है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करना सही है?

पुराना कार्ड बंद करने से आपका सिबिल स्कोर कम हो सकता है, जितनी पुरानी हिस्ट्री होगी, उतना अच्छा है

Q2 अगर पहली बार बिल लेट हो जाए तो क्या करें?

तुरंत कस्टमर केयर को कॉल करें, पहली गलती पर बैंक अक्सर रिक्वेस्ट करने पर लेट फीस माफ कर देते हैं

Q3 क्या क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वानी चाहिए?

लिमिट बढ़वाना अच्छा है क्योंकि इससे सिबिल स्कोर सुधरता है, बस अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें

Q4 कार्ड से रेंट (किराया) भरना कैसा है?

यह घाटे का सौदा है, बैंक अब रेंट पेमेंट पर एक्स्ट्रा ट्रांजेक्शन चार्ज और टैक्स वसूलते हैं

Q5 कार्ड खो जाने पर सबसे पहले क्या करें?

कस्टमर केयर का इंतजार न करें, तुरंत बैंक ऐप से कार्ड ब्लॉक करें, इससे आपका पैसा सुरक्षित रहेगा

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6