&format=webp&quality=medium)
देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अलग-अलग निवेशकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर कई स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजनाएं पेश करता है. कुछ एफडी योजनाएं एक तय समय तक के लिए होती हैं, जबकि कुछ की कोई लास्ट डेट नहीं होती है. भारतीय स्टेट बैंक की कुछ ऐसी एफडी स्कीम हैं जो आगामी 31 मार्च 2025 को खत्म हो रही हैं, आइए जानते हैं उनके बारे में.
यह 444 दिनों की एफडी स्कीम है, जिसमें निवेश करने पर 7.25 फीसदी सालाना का ब्याज मिलेगा. वहीं वरिष्ठ नागरिकों को इस स्कीम के तहत 7.75 फीसदी का ब्याज दिया जाता है.
यह 400 दिनों की एफडी स्कीम है. इसमें निवेश करने पर आपको 7.10 फीसदी सालाना का ब्याज मिलेगा. वहीं वरिष्ठ नागरिकों को इस स्कीम के तहत 7.60 फीसदी तक का ब्याज मिलता है.
यह वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास योजना है, जिसमें 5 साल से 10 साल की अवधि वाली एफडी पर 1% अतिरिक्त ब्याज दर मिलता है. इसमें आपको 7.50 फीसदी तक का ब्याज मिल सकता है.