चंडीगढ़ में ₹116.84 करोड़ का एक ऐसा बैंक घोटाला सामने आया है, जिसने बैंकिंग प्रणाली की सुरक्षा और भरोसे पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. यह पूरा खेल फर्जी FDRs (Fixed Deposit Receipts) के जरिए खेला गया. तो आइए समझते हैं कि FDR क्या होते हैं यह फ्रॉड कैसे मुमकिन हुआ, बैंकिंग सिस्टम के लूपहोल्स क्या हैं और कैसे एक कागज का टुकड़ा करोड़ों के गबन का जरिया बन गया.