पुराने लोन को चुकाने के लिए नया लोन लेना कितना सही? यहां Pros और Cons जान लीजिए

कभी कभी लोग कर्ज के जाल में इस कदर उलझ जाते हैं कि नया लोन लेकर पुरानू कर्ज को निपटाते हैं. आप भी ऐसा ही कुछ सोच रहे हैं तो समझदारी से इसका फैसला कीजिएगा. यहां जानिए इसके फायदे और नुकसान. 
पुराने लोन को चुकाने के लिए नया लोन लेना कितना सही? यहां Pros और Cons जान लीजिए

आज के समय में लोन लेना एक आम बात हो गई है. कभी घर खरीदने के लिए, कभी कार लेने के लिए, तो कभी पर्सनल जरूरतों को पूरा करने के लिए लोग लोन लेते हैं. लेकिन कभी कभी लोग कर्ज के जाल में इस कदर उलझ जाते हैं कि नया लोन लेकर पुरानू कर्ज को निपटाते हैं. आप भी ऐसा ही कुछ सोच रहे हैं तो समझदारी से इसका फैसला कीजिएगा क्‍योंकि नया लोन लेकर पुराने लोन को चुकाने का फैसला कब सही है और कब नहीं, ये समझना बहुत जरूरी है. जानिए इसके बारे में.

कब लोग लेते हैं ये फैसला

  • अगर आपकी मासिक EMI ज्यादा हो रही है और उसे चुकाना मुश्किल हो रहा है, तो लोग नया लोन लेकर पुराने लोन को क्लीयर करने की कोशिश करते हैं.
  • अगर आपके पुराने लोन पर ब्याज दर ज्यादा है, तो लोग कम ब्याज वाले लोन से उसे चुकाने का प्रयास करते हैं.
  • नौकरी जाने, व्यापार में नुकसान या अन्य आर्थिक संकट के कारण लोग पुराने लोन को चुकाने के लिए नया लोन लेते हैं.
Add Zee Business as a Preferred Source

कब है ये फायदे का सौदा?

  • अगर नया लोन कम ब्याज दर पर मिल रहा है तो इससे आप पुराने लोन को चुका सकते हैं और अपने EMI के बोझ को कम कर सकते हैं.
  • अगर आपका पहले से कोई लोन चल रहा है और आप उसकी रीस्‍ट्रक्‍चरिंग करवाना चाहते हैं, जैसे टेन्‍योर वगैरह को बढ़वाना चाहते हैं तो नया लोन लेकर पुराने को क्‍लोज कर सकते हैं.
  • नया लोन ज्यादा सुविधाजनक हो, उसकी शर्तें पुराने लोन की तुलना में ज्यादा आसान हैं तो नया लोन लेना बेहतर होगा.
  • कई छोटे-छोटे लोन को मिलाकर एक बड़ा लोन लेने से मैनेजमेंट आसान हो जाता है. जैसे आपने 2 लाख, 3 लाख और 5 लाख के अलग-अलग लोन लिए हैं, ऐसे में इन लोन का भुगतान करने के लिए एक साथ 10 लाख रुपए का लोन लेना फायदेमंद होगा. ऐसे में अलग-अलग ईएमआई पेमेंट से भी राहत मिलेगी.

कब ये फैसला करा सकता है नुकसान?

  • अगर नया लोन ऊंची ब्याज दर पर लिया गया है, तो यह आपके ऊपर अतिरिक्त बोझ डाल सकता है. ऐसे में ये फैसला समझदारी का नहीं माना जा सकता.
  • अगर नया लोन लंबी अवधि के लिए लिया गया है, तो कुल मिलाकर आपको अधिक ब्याज चुकाना पड़ सकता है. ऐसे में ये फैसला फाइनेंशियल प्रोग्रेस के लिहाज से ठीक नहीं माना जा सकता.
  • अगर नए लोन से पुराना लोन चुकाने के बाद फिर से लोन लेना पड़ा, तो ये एक अंतहीन चक्र बन सकता है. इसके अलावा बार-बार नया लोन लेने से आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है.

क्‍या करना चाहिए?

पुराने लोन को चुकाने के लिए नया लोन लेना तभी सही है जब इससे आपका वित्तीय बोझ कम हो और ब्याज दर में कमी आए. लेकिन बिना प्लानिंग और रिसर्च के नया लोन लेना खतरनाक हो सकता है. बेहतर होगा कि आप पहले अपने बजट को सही से मैनेज करें, जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें और लोन लेने से पहले सभी शर्तों और ब्याज दरों को अच्छे से समझ लें. सभी बातों पर सोच-विचार करने के बाद ही इस तरह का कोई फैसला लें.


  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6