गिरते-चढ़ते बाजार में पैसा डालने से लगता है डर? आपके निवेश पर यहां मिल रहा है 9% से ज्यादा का गारंटीड रिटर्न!

Suryoday Small Finance Bank ने हाल ही में अपने FD रेट्स में बदलाव किया है. बैंक के कस्टमर्स 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं. इसमें उन्हें 4 फीसदी से लेकर 9.10 फीसदी तक का ब्याज मिलता है.
गिरते-चढ़ते बाजार में पैसा डालने से लगता है डर? आपके निवेश पर यहां मिल रहा है 9% से ज्यादा का गारंटीड रिटर्न!

Suryoday Small Finance Bank FD Rates: स्माॉल फाइनेंस बैंक Suryoday Small Finance Bank ने अपने कस्टमर्स को बड़ी खुशखबरी देते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है. FD पर ब्याज दरों में इजाफे के बाद अब बैंक के कस्टमर्स को 9.10 फीसदी तक का शर्तिया रिटर्न मिलता है.
फिक्स्ड डिपॉजिट पर नई ब्याज दरें 8 मई से लागू हो चुकी हैं. बैंक अपने सीनियर सिटीजन कस्टमर्स को जमा पर 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज देती है.

Suryoday Small Finance Bank FD Rates - बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट पर देखें तो बैंक ने हाल ही में अपने FD रेट्स में बदलाव किया है. बैंक के कस्टमर्स 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं. इसमें उन्हें 4 फीसदी से लेकर 9.10 फीसदी तक का ब्याज मिलता है. बैंक FD की नई दरें 8 मई से लागू हो चुकी हैं.

यहां चेक करिए नई ब्याज दरें

PeriodInterest Rate (Per Annum)

Senior Citizen Rate (Per Annum)

7 Days to 14 Days4.00%4.50%
15 Days to 45 Days4.25%4.75%
46 Days to 90 Days4.50%5.00%
91 Days to 6 Months5.00%5.50%
6 Month 1 Day7.25%7.75%
Above 6 Month 1 Day to 9 Months5.50%6.00%
Above 9 Months to less than 1 Year6.00%6.50%
1 Year*7.90%8.40%
Above 1 Year upto 15 Months8.00%8.50%
Above 15 Months to 18 Months8.25%8.75%
Above 18 Months to 2 Years8.10%8.60%
Above 2 Years to 30 Months8.15%8.65%
Above 30 Months to 36 Months8.40%8.90%
Above 3 Years to less than 5 Years6.75%7.25%
5 Years8.60%9.10%
Above 5 Years to 10 Years7.25%7.75%

सेविंग अकाउंट पर कितना मिलता है ब्याज?

बैंक अपने कस्टमर्स को सेविंग्स बैंक अकाउंट में 1 लाख रुपये तक के जमा पर 2.50 फीसदी का ब्याज देती है. इसके अलावा 1 लाख से 5 लाख रुपये तक के जमा पर 4 फीसदी, 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये पर 7.25 फीसदी, 10 लाख रुपये से 5 करोड़ रुपये पर 7.50 फीसदी, 5 करोड़ से 25 करोड़ रुपये के जमा पर 7.75 फीसदी मिलता है.

Add Zee Business as a Preferred Source