FD पर 9.1% ब्याज का 'सपना' होगा सच,ये बैंक दे रहा है 'धांसू' रिटर्न, यहां देखें अवधि के हिसाब से पूरा ब्याज चार्ट!

अगर आप एफडी में निवेश कर 9.10% सालाना तक का ब्याज पाना चाहते हैं, तो सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक को निवेश के लिए चुनें.यह बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल की एफडी पर 9.10% और सामान्य ग्राहकों को अधिकतम 8.60% ब्याज दे रहा है.तो बेहतर रिटर्न के लिए यहां निवेश करना फायदेमंद रह सकता है.
FD पर 9.1% ब्याज का 'सपना' होगा सच,ये बैंक दे रहा है 'धांसू' रिटर्न, यहां देखें अवधि के हिसाब से पूरा ब्याज चार्ट!

जून की शुरुआत के साथ अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट में दमदार रिटर्न पाना चाहते हैं, तो सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक आपके लिए निवेश का बेस्ट ऑप्शन हो सकती है.जी हां सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 9.10% सालाना की दर पर एफडी ऑफर कर रहा है. बैंक ग्राहकों को एफडी पर बेहतरीन रिटर्न का मौका दे रहा है, तो निवेश से पहले इसका ब्याजदर एक बार जरूर जान लें.

आपको बता दें कि बैंक सीनियर सिटीजन्स को 5 साल की एफडी पर 9.10% सालाना ब्याज दे रहा .वहीं, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 1 जून से एफडी ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया है. आम ग्राहकों के लिए अब ब्याज दरें 4% से 8% तक हुईं, जबकि 5 साल की एफडी पर दर 8.6% से घटकर 8% रह गई हैं.सीनियर सिटीदन को अब 8.4% अधिकतम ब्याज मिलेगा, जो पहले 9.10% था . सभी निवेश पीरियड पर 0.10% और 5 साल की एफडी पर 0.70% तक की कटौती की गई है.


आम ग्राहकों के लिए सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी की नई दरें

Add Zee Business as a Preferred Source

-7 से 14 दिन की एफडी- 4.00 % ब्याजदर
-15 से 45 दिन की एफडी- 4.25% ब्याजदर
-46 से 90 दिन की एफडी- 4.50% ब्याजदर
-91 दिन से 6 महीने की एफडी- 5.00% ब्याजदर
-6 महीने 1 दिन की एफडी- 7.25% (सालाना यील्ड 7.45% तक) ब्याजदर
-6 महीने 1 दिन से 9 महीने की एफडी- 5.50 फीसदी ब्याजदर
-9 महीने से कम 1 साल की एफडी- 6.00% ब्याजदर
-1 साल की एफडी- 7.90% (सालाना यील्ड 8.14 फीसदी तक) ब्याजदर
-1 साल से 15 महीने की एफडी- 8.00% ब्याजदर
-15 से 18 महीने- 8.25% ब्याजदर
-18 महीने से 2 साल- 8.10 % ब्याजदर
-2 साल से 30 महीने की एफडी- 8.15 % ब्याजदर
-30 से 36 महीने की एफडी- 8.40% ब्याजदर
-3 साल से कम 5 साल की एफडी- 6.75% ब्याजदर
-5 साल की एफडी- 8.00% ब्याजदर
-5 साल से 10 साल की एफडी- 7.25% ब्याजदर


वरिष्ठ नागरिकों के लिए सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी की नई दरें

-7 से 14 दिन की एफडी- 4.40% ब्याजदर
-15 से 45 दिन की एफडी- 4.65% ब्याजदर
-46 से 90 दिन की एफडी- 4.90% ब्याजदर
-91 दिन से 6 महीने की एफडी- 5.40% ब्याजदर
-6 महीने 1 दिन की एफडी- 7.65 फीसदी (सालाना यील्ड 7.87% तक) ब्याजदर
-6 महीने 1 दिन से 9 महीने की एफडी- 5.90% ब्याजदर
-9 महीने से कम 1 साल की एफडी- 6.40% ब्याजदर
-1 साल की एफडी- 8.30 फीसदी (सालाना यील्ड 8.56% तक) ब्याजदर
-1 साल से 15 महीने की एफडी- 8.40% ब्याजदर
-15 से 18 महीने की एफडी- 8.65% ब्याजदर
-18 महीने से 2 साल की एफडी- 8.50% ब्याजदर
-2 साल से 30 महीने की एफडी- 8.55% ब्याजदर
-30 से 36 महीने तक 8.80 फीसदी (सालाना यील्ड 9.09% तक) ब्याजदर
-3 साल से कम 5 साल की एफडी- 7.15% ब्याजदर
-5 साल की एफडी- 8.40% ब्याजदर
-5 से 10 साल की एफडी- 7.65% ब्याजदर

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6