SBI का बड़ा ऐलान, आज से कर्ज हुआ सस्ता, जानें- अब कितनी कम हो जाएगी EMI

SBI Loan Rate Cut: एसबीआई ने अपने ग्राहकों को लोन के मोर्च पर राहत दी है. अब बैंक के ग्राहकों को सस्ते रेट पर कर्ज मिलेगा.
SBI का बड़ा ऐलान, आज से कर्ज हुआ सस्ता, जानें- अब कितनी कम हो जाएगी EMI

SBI की नई ब्याज दरें आज से लागू हो गई हैं, अब ग्राहकों को सस्ते रेट कर कर्ज मिलेगा (Reuters)

SBI New Interest Rates: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने ग्राहकों के लिए सस्ते लोन का ऐलान किया है. एसबीआई ने अपनी ब्याज दरों में कटौती कर दी है जो देशभर में आज से लागू हो गई हैं. एसबीआई (SBI) ने आधार दरों (Base Rates) में 5 बेसिस प्वाइंट यानी 0.05 फीसदी की कटौती का ऐलान किया था. अब एसबीआई की नई ब्याज दरें 7.45 फीसदी हो गई हैं. इसके अलावा बैंक ने लेंडिंग रेट (PLR) में भी 5 आधार बेसिस प्वाइंट की कटौती का ऐलान किया है, जिसके बाद ये 12.20 फीसदी हो जाएगा.

ग्राहकों को मिलेगा सस्ता कर्ज

एसबीआई के इस फैसले का असर ग्राहकों की जेब पर सीधा पड़ेगा. बैंक के इस ऐलान के बाद से ग्राहकों को अब होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन समेत कई तरह के लोन की मासिक किस्त कम देनी होगी. बता दें कि जून 2010 के बाद से लिए गए सभी लोन बेस रेट से लिंक्ड हैं.

Zee Business Hindi Live यहां देखें

हालांकि इस मामले में बैंक के पास ये अधिकार है कि वे कॉस्ट ऑफ फंड्स की गणना औसत फंड कॉस्ट के हिसाब से करें या MCLR की गणना के हिसाब से करें. बता दें कि पिछले हफ्ते कोटर महिंद्रा बैंक ने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया था. कोटर महिंद्रा बैंक ने 0.15 कटौती का ऐलान किया था और कटौती के बाद होम लोन की ब्याज दर 6.50 फीसदी हो गई है.

जून में एसबीआई ने MCLR में की थी कटौती

बता दें कि बैंक ने जून 2021 में भी ब्याज दरों में कटौती की थी. जून में बैंक ने MCLR में 0.25 फीसदी की कटौती की थी. अब एसबीआई की एमसीएलआर घटकर 1 साल के लिए 7 फीसदी रह गया है. इसके अलावा बैंक ने रेपो रेट में की 0.40 फीसदी कटौती का फायदा कर्ज लेने वालों को दिया. ये बेनेफिट उन ग्राहकों को मिला, जिन्होंने एक्सटर्नल बेंचमार्क लिंक्ड लेंडिंग रेट के आधार पर लोन लिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6