Senior Citizen FD Rates: 6.75% से 7.10% तक, सीनियर सिटीजन को मिलेगा गारंटी के साथ धांसू रिटर्न, 5 लाख निवेश पर जानें मैच्योरिटी राशि

वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizen) के लिए जब भी बात गारंटी के साथ रिटर्न की आती है तो अधिकतर लोग एफडी का रुख करते हैं. ऐसे में अगर आप psu बैंकों में एफडी (FD Interest Rates) करते हैं तो आपको आकर्षक ब्याज दरें (High FD Returns) मिल सकती हैं. अलग-अलग बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 6.75% से 7.10% तक तक मिल रही हैं.
Senior Citizen FD Rates: 6.75% से 7.10%  तक, सीनियर सिटीजन को मिलेगा गारंटी के साथ धांसू रिटर्न, 5 लाख निवेश पर जानें मैच्योरिटी राशि

सीनियर सिटीजन एक्सर पैसों की कमी ना हो इसके लिए सेफ जगह पर इन्वेस्टमेंट करते हैं. यही कारण है इन्वेस्टमेंट के लिए सीनियर सिटीजन आमतौर पर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को पसंद करते हैं. असल में इसका कारण यह है कि एफडी में उन्हें सेविंग्स अकाउंट की तुलना में अच्छा ब्याज देने का काम करती है और पैसा भी सुरक्षित बना रहता है. एफडी में निवेश करने से बाजार की चिंता नहीं है. वैसे कई एफडी योजनाएं डिपॉज़िट इंश्योरेंस और क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) के तहत 5 लाख रुपए तक का बीमा भी देती हैं. तो हम सीनियर सिटीजन के लिए PSU बैंकों की 1 साल की एफडी ब्याज दरें और 5 लाख रुपए निवेश पर मैच्योरिटी राशि का कैलकुलेशन भी समझेंगे.

SBI (State Bank of India) 1 साल की एफडी रेट

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सीनियर सिटीजन को 1 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर करीब 6.75% ब्याज दर ऑफर करता है.यानी कि अगर कोई निवेशक 5 लाख रुपए इसमें जमा करता है, तो फिर मैच्योरिटी पर उसे करीब 5,34,614 रुपए का रिटर्न मिल सकता है. यह सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश विकल्प माना जाता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Bank of Baroda (BoB) 1 साल की एफडी रेट

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) की एफडी सुरक्षित रिटर्न चाहने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. यहां सीनियर सिटीजन को 1 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर करीब 7% ब्याज दर मिल सकता है. तो अगर कोई निवेशक 5 लाख रुपए जमा करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे लगभग 5,35,930 रुपए मिल सकते हैं.

Indian Overseas Bank (IOB) 1 साल की एफडी रेट

इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) भी सीनियर सिटीजन को 1 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर करीब 7.10% ब्याज दर देने का काम करता है.यदि कोई निवेशक इसमें 5 लाख रुपए जमा करता है, तो फिर मैच्योरिटी पर उसको करीब 5,36,456 रुपए मिल सकते हैं.यही कारण है कि यह योजना स्थिर और भरोसेमंद रिटर्न चाहने वालों के लिए उपयुक्त है.

Punjab National Bank (PNB) 1 साल की एफडी रेट

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एफडी भी सुरक्षित और स्थिर रिटर्न देने वाला निवेश विकल्प है. इसमें सीनियर सिटीजन को 1 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर करीह 6.75% ब्याज दर प्रदान करता है. तो फिर यदि कोई निवेशक 5 लाख रुपए जमा करता है, तो मैच्योरिटी पर उसको करीब 5,34,614 रुपए टोटल मिल सकते हैं.

Central Bank of India 1 साल की एफडी रेट

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपने सीनियर सिटीजन को 1 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर करीब 6.90% ब्याज दर प्रदान करता है. अगर कोई निवेशक 5 लाख रुपए जमा करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे लगभग 5,35,403 रुपए मिल सकते हैं. साफ है कि यह योजना स्थिर रिटर्न चाहने वालों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है.

निष्कर्ष

सीनियर सिटीजन के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) अब भी सबसे भरोसेमंद और सुरक्षित इन्वेस्टमेंट ऑप्शन मानी जाती है.जी हां देश के पब्लिक सेक्टर बैंकों (PSU Banks) में एक साल की एफडी पर करीब 6.75% से 7.10% तक ब्याज दरें मिल रही हैं.तो अगर कोई वरिष्ठ निवेशक 5 लाख रुपएकी एफडी कराता है, तो मैच्योरिटी पर उसे लगभग 5.34 लाख से 5.36 लाख रुपए तक की राशि मिल सकती है.एफडी की खासियत यह है कि इसमें मार्केट रिस्क नहीं होता और ब्याज तय रहता है, जिससे सीनियर सिटीजन को स्थिर आय और वित्तीय सुरक्षा दोनों मिलती हैं.


FAQs

  1. सीनियर सिटीजन क्यों FD में निवेश करते हैं?
    FD निवेश सुरक्षित होता है, इसमें मार्केट रिस्क नहीं होता और यह सीनियर सिटीजन को स्थिर और भरोसेमंद आय प्रदान करता है.

  2. PSU बैंकों में 1 साल की FD पर ब्याज दर कितनी है?
    देश के पब्लिक सेक्टर बैंकों में सीनियर सिटीजन के लिए 1 साल की FD पर 6.75% से 7.10% तक ब्याज दर मिलती है.

  3. 5 लाख रुपए FD में निवेश करने पर मैच्योरिटी राशि कितनी होगी?
    निवेश के अनुसार, मैच्योरिटी पर लगभग 5.34 लाख से 5.36 लाख रुपए तक राशि प्राप्त हो सकती है, बैंक के ब्याज दर पर निर्भर करता है.

  4. FD में निवेश की सुरक्षा कितनी है?
    FD सुरक्षित होता है और अधिकांश PSU बैंकों में यह DICGC के तहत 5 लाख रुपए तक बीमित होता है.

  5. सीनियर सिटीजन के लिए FD का मुख्य लाभ क्या है?

  6. स्थिर ब्याज, मार्केट रिस्क की कमी, वित्तीय सुरक्षा और नियमित आय सीनियर सिटीजन के लिए FD के मुख्य लाभ हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6