&format=webp&quality=medium)
SBI Jobs: देश का सबसे बड़ा लेंडर भारतीय स्टेट बैंक (SBI), देश भर में अपनी परिचालन क्षमता और ग्राहक सेवा को मजबूत करने के लिए अगले 5 महीनों के भीतर लगभग 3,500 अधिकारियों की नियुक्ति करने की योजना बना रहा है. बैंक के उप प्रबंध निदेशक (मानव संसाधन) और मुख्य विकास अधिकारी (CDO) किशोर कुमार पोलुदासु ने इस महत्वाकांक्षी भर्ती अभियान की जानकारी दी.
पोलुदासु ने बताया कि बैंक चालू वित्त वर्ष में विभिन्न श्रेणियों में अधिकारियों की भर्ती की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रहा है.
Probationary Officers (PO)- बैंक ने जून में 505 पीओ की भर्ती की थी, और इतनी ही संख्या में रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया जारी है, जिसके लिए आवेदन मिल चुके हैं. इसके अतिरिक्त, पीओ के 541 रिक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी हो चुका है और आवेदन मिल चुके हैं. पीओ की भर्ती तीन चरणों वाली प्रक्रिया से होती है- प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार.
IT-Cybersecurity space- आईटी (IT) और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए लगभग 1,300 विशेषज्ञ अधिकारियों का चयन पहले ही किया जा चुका है.
सर्किल ऑफिसर- लगभग 3,000 सर्किल आधारित अधिकारियों की नियुक्ति पर विचार किया जा रहा है, जिसे चालू वित्त वर्ष में पूरा किया जाना है.
बैंक के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने वर्ष की शुरुआत में संकेत दिया था कि विभिन्न श्रेणियों में कुल भर्तियां लगभग 18,000 होंगी, जिनमें 13,500 लिपिकीय पद शामिल होंगे.
भर्ती के साथ-साथ, एसबीआई ने अपने कार्यबल में लैंगिक विविधता (Gender Diversity) को बढ़ावा देने के लिए भी एक ठोस रणनीति तैयार की है। बैंक का लक्ष्य अगले 5 वर्षों के भीतर अपने महिला कार्यबल को 30% तक बढ़ाना है.
पोलुदासु ने बताया, अगर हम अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों की बात करें, तो महिलाएं लगभग 33% हैं, लेकिन कुल कार्यबल (2.4 लाख से ज्यादा) में उनकी हिस्सेदारी 27% है. हम इस प्रतिशत को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे और मध्यम अवधि में 30% महिलाओं के लक्ष्य को हासिल करेंगे.
बैंक ने महिला कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने और उनका समर्थन करने के लिए कई महिला-केंद्रित उपाय शुरू किए हैं, जिनमें शामिल हैं-
Q1. SBI कितने अधिकारियों की नियुक्ति करने की योजना बना रहा है?
SBI अगले पांच महीनों में लगभग 3,500 अधिकारियों की नियुक्ति करने की योजना बना रहा है.
Q2. 3,500 अधिकारियों की भर्ती किन श्रेणियों में होगी?
CBO, PO और IT श्रेणी में अधिकारियों की भर्ती होगी.
Q3. चालू वित्त वर्ष में SBI कितनी भर्तियां करने की योजना बना रहा है?
बैंक की विभिन्न श्रेणियों में कुल भर्तियां लगभग 18,000 होंगी.
Q4. SBI ने अपने महिला कार्यबल के लिए क्या लक्ष्य निर्धारित किया है?
एसबीआई ने लैंगिक विविधता को बढ़ावा देने के लिए एक रणनीति तैयार की है.
Q5. वर्तमान में एसबीआई के कुल कर्मचारियों की संख्या कितनी है?
वर्तमान में एसबीआई में 2.4 लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)