&format=webp&quality=medium)
SBI डेबिट कार्ड पर ग्राहकों को मिल रही है EMI की सुविधा. (Source: PTI)
SBI Debit Card EMI: देश के सबसे बड़े बैंक SBI फेस्टिवल सीजन से पहले अपने ग्राहकों के लिए एक आकर्षक ऑफर लेकर आई है. जिसमें आप SBI Debit Card से की गई शॉपिंग की आसान किश्तों में EMI बनवा सकते हैं.
SBI कस्टमर्स किसी मर्चेंट स्टोर से ड्यूरेबल सामान खरीदने के दौरान POS मशीन पर डेबिट कार्ड स्वाइप करते समय EMI की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. इसके अलावा वे SBI Debit Card के माध्यम से अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स पोर्टलों के माध्यम से ऑनलाइन खरीदारी करते समय भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
SBI कस्टमर्स बस कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करके डेबिट कार्ड EMI और ऑनलाइन EMI का लाभ उठा सकते हैं.
लोन अमाउंट और ब्याज दर : SBI कस्टमर्स 8 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक के लोन का लाभ उठा सकते हैं. इस पर आपको 14.70 पर्सेंट के हिसाब से ब्याज देना होता है.
लोन टेन्योर : SBI कस्टमर्स 6, 9, 12, 18 महीनों के लचीले टेन्योर पर EMI का लाभ उठा सकते हैं.
एलिजिबिलिटी : अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपको SBI डेबिट कार्ड पर कितना लोन मिल सकता है, इसके लिए आप बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 567676 पर DCEMI भेज सकते हैं.