&format=webp&quality=medium)
SBI योनों के जरिए बुक करें महिंद्रा कार, मिलेगा आकर्षक ऑफर (फोटो-रॉयटर्स )
अगर आप काफी समय से महिंद्रा की कोई एसयूवी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आप भारतीय स्टेट बैंक के ऑफर के तहत अपने सपनों की गाड़ी खरीद सकते हैं. भारतीय स्टेट बैंक की ओर से दिए जा रहे फ्री एक्सेसरीज बोनेंजा ऑफर के तहत आपको महिंद्रा की गाड़ी खरीदने पर 5,000 रुपये की एक्सेसरीज बिलकुल मुफ्त मिलेगी. साथ ही बैंक की ओर से आपको बेहद आकर्षक ब्याज दरों पर कार लोन भी ऑफर किया जा रहा है.
लोन लेने में भी होगी आसानी
SBI YONO के जरिए इस गाड़ी को बुक करने पर आपको मात्र 7.50 फीसदी ब्याज दर पर कार लोन मिल जाएगा. वहीं आपको लोन के लिए कोई प्रोसेसिंग फीस भी नहीं देनी होगी. योनो के जरिए अप्लाई करने पर आपको तुरंत ही कार लोन का प्रिंसिपल अप्रूवल मिल जाता है.
इस तरह करें अप्लाई
SBI के इस ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको SBI YONO के जरिए महिंद्रा की आपकी पसंद की गाड़ी बुक करनी होगी. इसके लिए सबसे पहले आपको SBI YONO पर लॉगइन करना होगा. लॉगइन करने के बाद आपको शॉप एंड ऑर्डर विकल्प को चुनना होगा. इस विकल्प को चुनने के बाद आपको ऑटोमोबाइल विकल्प पर क्लिक करना होगा. यहां आपको महिंद्रा की की गाड़ी को बुक करने के लिए ऑपशन मिल जाएगा.
इस बात का रखें ध्यान
बैंक की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि इस ऑफर के तहत खरीदारी करने पर गाड़ी की सेल, क्वालिटी, फीचर या सर्विस को लेकर अगर कोई शिकायत आती है तो इसके लिए बैंक किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं होगा. इसके लिए मर्चेंट ही पूरी तरह से जिम्मेदार होगा.