&format=webp&quality=medium)
एसबीआई एक हजार प्राॅपर्टी की कर रहा है निलामी, जल्द लगाएं बोली (फोटो - रॉयटर्स)
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) आपको अपने सपनों का घर खरीदने का मौका दे रहा है. आपको फ्लैट लेना हो या प्लॉट या दुकान एसबीआई के मेगा ई-ऑक्शन में शामिल हो कर आप अपना अपना सपना पूरा कर सकते हैं. बैंक की ओर से 30 सितंबर से निलामी शुरू कर दी गई है. इस निलामी में 1000 से ज्यादा प्रॉपर्टीज को नीलामी के लिए रखा गया है. इनमें ओपन प्लॉट, रेजिडेंशियल, इंडस्ट्रियल और कमर्शियल प्रॉपर्टी शामिल हैं. ये उन लोगों की गिरवीं संपत्तियां हैं, जो बैंक का कर्ज चुकाने में नाकाम रहे हैं. अब SBI अपना बकाया वसूलने के लिए इन प्रॉपर्टीज को नीलाम करेगा.
इन प्राॅपर्टीज की होगी निलामी
SBI की वेबसाइट पर मौजूद डीटेल्स के मुताबिक, बैंक गिरवीं/कोर्ट के आदेश से कुर्क की गईं अचल संपत्तियों को नीलाम किया जाएगा. नीलामी में बेहद पारदर्शिता से काम किया जाता है. बैंक उन सभी संबंधित डीटेल्स को सामने रखता है, जो प्रॉपर्टी को बिडर्स के लिए आकर्षक बनाएं. बैंक का यह भी कहना है कि वह संपत्ति के फ्रीहोल्ड या लीजहोल्ड होने, उसकी माप, स्थान आदि समेत दूसरी जानकारियां भी नीलामी के लिए जारी सार्वजनिक नोटिस में देता है.
लोकल ब्रांच से लें जानकारी
नीलामी की जानकारी के लिए आप SBI की किसी भी नजदीकी शाखा में संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए SBI की तरफ से वहां कॉन्टैक्ट पर्सन उपलब्ध रहेगा. ई-नीलामी में प्रॉपर्टी खरीदने वाला व्यक्ति नीलामी की प्रक्रिया और संबंधित प्रॉपर्टी के बारे में किसी भी तरह की जानकारी ले सकता है. साथ ही प्रॉपर्टी को जा कर देख भी सकता है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
नीलामी के नियमों का रखें ध्यान
नीलामी के भी अपने कुछ नियम होते हैं. इसलिए SBI ने साफ किया है कि ई-नीलामी के वक्त इन नियमों का जरूर ध्यान रखें. ई-नीलामी की तारीख पर तय समय में ही बिडर्स को लॉग-इन करके बोली लगाने का मौका मिलेगा. बैंक ने इसके लिए कुछ लिंक्स भी जारी किए हैं. इन लिंक्स की मदद से प्रॉपर्टी से संबंधित जानकारी और उनकी लोकेशंस पता की जा सकती है. इसके अलावा ई-नीलामी में हिस्सा लेने और बोली लगाने से जुड़ी जानकारी भी हासिल की जा सकती है.
सी1 इंडिया प्राईवेट लिमिटेड: https://www.bankeauctions.com/Sbi
ई-प्रोक्योरमेंट टेक्नोलॉजीज लि.: https://sbi.auctiontiger.net/EPROC/
प्रॉपर्टी के डिस्प्ले के लिए : https://ibapi.in
नीलामी प्लेटफॉर्म के लिए: https://www.mstcecommerce.com/auctionhome/ibapi/index.jsp