&format=webp&quality=medium)
अब SBI की एफडी पर मिलने वाला फायदा कम हो गया है. (PTI)
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है. बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें कम कर दी हैं. SBI ने 2 करोड़ रुपए से कम की रिटेल डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर ब्याज 1-2 साल की अवधि पर 0.20 फीसदी तक घटा दी है. मतलब यह अब SBI की एफडी पर मिलने वाला फायदा कम हो गया है. नई ब्याज दरें 10 सितंबर 2020 से लागू हो गई हैं. इससे पहले, SBI ने 27 मई को फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें घटाई थी.
देश में सुरक्षित और निश्चित ब्याज इनकम के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश किया जाता है. SBI की एफडी के लिए नई (10 सितंबर से लागू) हो गई हैं.
>> 7 से 45 दिन : नई ब्याज दर 2.90 फीसदी
>> 46 से 179 दिन : नई ब्याज दर 3.90 फीसदी
>> 180 से 210 दिन : नई ब्याज दर 4.40 फीसदी
>> 211 दिन से 1 साल : नई ब्याज दर 4.40 फीसदी
>> 1 से 2 साल : नई ब्याज दर 4.90 फीसदी
>> 2 से 3 साल : नई ब्याज दर 5.10 फीसदी
>> 3 से 5 साल : नई ब्याज दर 5.30 फीसदी
>> 5 से 10 साल : नई ब्याज दर 5.40 फीसदी
SBI की वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी ब्याज दरें
>> 7 से 45 दिन : नई ब्याज दर 3.40
>> 46 से 179 दिन : नई ब्याज दर 4.40 फीसदी
>> 180 से 210 दिन : नई ब्याज दर 4.90 फीसदी
>> 211 दिन से 1 साल : नई ब्याज दर 4.90 फीसदी
>> 1 से 2 साल : नई ब्याज दर 5.40 फीसदी
>> 2 से 3 साल : नई ब्याज दर 5.60 फीसदी
>> 3 से 5 साल : नई ब्याज दर 5.80 फीसदी
>> 5 से 10 साल : नई ब्याज दर 6.20 फीसदी
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
SBI वीकेयर डिपॉजिट की बढ़ी अंतिम तिथि
बता दें, बैंक ने वरिष्ठ वागरिकों के लिए एफडी प्रोडक्ट 'SBI वीकेयर डिपॉजिट' को लॉन्च किया था. इसमें वरिष्ठ नागरिकों को पांच साल या उससे ज्यादा की अवधि के लिए रिटेल टर्म डिपॉजिट पर 30 आधार अंकों का अतिरिक्त प्रीमियम मिलता है. अब एसबीआई वीकेयर जमा योजना 31 दिसंबर 2020 तक जारी रहेगी. पहले इस योजना की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2020 थी. इससे वरिष्ठ वागरिकों को फायदा होगा.